छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सरस्वती शिशु मंदिर मे दो दिवसीय प्राचार्य एवं प्रधानचार्य बैठक प्रारंभ

 

सरस्वती शिशु मंदिर मे दो दिवसीय प्राचार्य एवं प्रधानचार्य बैठक प्रारंभ - Seoni News
सिवनी यशो:- सरस्वती शिशु/उच्च.माध्य. विद्यालय भैरोगंज सिवनी में दो दिवसीय प्राचार्य/प्रधानाचार्य बैठक का उद्धाटन सत्र वनांचल शिक्षा सेवा न्यास की अध्यक्ष डॉ. श्रीमति पुष्पा तेकाम, देवेंद्र जी चतुर्वेदी प्रांत प्रमुख वनांचल शिक्षा महाकौशल प्रांत, नितिन जी चौधरी व्यवस्थापक, मनोज मर्दन त्रिवेदी कोषाध्यक्ष, चुन्नीलाल बोपचे विभाग समन्वयक की उपस्थिति में संपन्न हुआ। समस्त मंचासीन अतिथियों का स्वागत प्राचार्य ओमप्रकाश यादव, प्रमोद सोलंकी वरिष्ठाचार्य, प्रकाश गुप्ता व्याख्याता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित उन दानदाताओं का सम्मान भी किया गया, जिन्होने विद्यालय विकास हेतु धनराशि अथवा सामग्री प्रदान की। इनका परिचय संस्था व्यवस्थापक नितिन चौधरी एवं स्वागत प्राचार्य ओमप्रकाश यादव ने किया। इनमें प्रमुख रूप से विद्यालय के लिए वाटर फ्यूरीफायर प्रदान करने वाले अर्पण बिसेन, वाटरकूलर प्रदान करने वाले रिकू गहलोद, विद्यालय विकास हेतु 15000/- की राशि प्रदान करने वाले अजय साहू, 11000/- राशि प्रदान करने वाले पवन अग्रवाल, विद्यालय के 3 कक्षो हेतु मेंटिग भेट करने वाले शिवप्रसाद बोपचे, शिक्षक संघ की ओर से 5000/-, विद्यालय विकास हेतु विजय शुक्ला द्वारा 13000/- एवं 3331/- प्रमोद निमझे द्वारा प्रदान किये गये। अंत में अध्यक्षीय आशीष डॉ. श्रीमति पुष्पा तेकाम तथा आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष मनोज मर्दन त्रिवेदी ने किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button