छिंदवाड़ामध्यप्रदेशसिवनी

सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी में दो दिवसीय प्राचार्य/प्रधानाचार्य बैठक संपन्न

सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी में दो दिवसीय प्राचार्य/प्रधानाचार्य बैठक संपन्न - Seoni News

  सिवनी यशो:- विद्या भारती महाकौशल प्रांत के अंतर्गत छिंदवाड़ा विभाग के प्राचार्य प्रधानाचार्यों की दो दिवसीय बैठक सरस्वती शिशु/ उच्च. माध्य. विद्यालय भैरोगंज सिवनी में संपन्न हुई । दो दिवसीय बैठक का शुभारंभ प्रांतीय संगठन मंत्री अमित दवे , प्रांत प्रमुख शिवानंद जी सिन्हा , विद्या भारती क्षेत्रीय अधिकारी अरुण पटेवार, विद्या भारती जिला सिवनी के जिला सचिव विनीत अग्रवाल , विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष दीपक साहू , सहसचिव डॉक्टर शांतनु शर्मा की उपस्थिति में हुआ।

सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी में दो दिवसीय प्राचार्य/प्रधानाचार्य बैठक संपन्न - Seoni News

     उद्घाटन सत्र में शैक्षणिक व्यवस्था एवं अनुशासन विषय पर माननीय प्रांतीय संगठन मंत्री जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक के द्वितीय दिवस विद्यालय विकास की योजना इस विषय पर प्रांत प्रमुख शिवानंद सिन्हा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ । बैठक का समापन सत्र विद्या भारती महाकोशल प्रांत के सहसचिव नितिन चौधरी की उपस्थिति में आयोजित हुआ, उन्होंने विद्यालय विकास में संचालन समिति आचार्य परिवार एवं भैया-बहनों के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित प्राचार्य/प्रधानाचार्य से विद्यालय विकास में पूर्ण चैतन्यता से सहयोग देने का आग्रह किया। इस दो दिवसीय विभागीय प्राचार्य प्रधानाचार्य बैठक में छिंदवाड़ा विभाग समन्वयक राम बहोरी पटेल का सतत् मार्गदर्शन प्राप्त हुआ ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button