क्राइमसिवनी

बस एवं बुलेरो की भिडंत में दो की मौत

सिवनी यशो: – सिवनी बालाघाट मार्ग में सुबह विपरीत दिशा से आ रहे बुलेरो एवं बस आपस में टकरा गये । दोनों की इतनी जबरदस्त टक्कर रही कि दुर्घटना में दो व्यक्तयों की जगह पर मौत हो गई।  घटना बरघाट  थाना क्षेत्र के धारना कौडिया नाके के पास की है।  
बस एवं बुलेरो की भिडंत में दो की मौत - Seoni News
जानकारी के अनुसार बालाघाट की ओर से आ रही सूत्र सेवा बस तथा बोलेरो वाहन की आमने सामने की इस टक्कर में दो व्यक्तियों की मौत हुई है जिसमें एक वाहन मालिक है जो वाहन चला रहा था तथा एक बुर्जुग व्यक्ति है तथा दो अन्य व्यक्ति बुरी  तहर से घायल हुये है जिन्हें जिला चिकित्सालय उपचार के जिले भेज दिया गया था ।  दोनों वाहनों की जबदस्त टक्कर में बोलेरो वाहन के परखच्चे उड गये तथा बोलेरो वाहन मे फंसे व्यक्तियों को वाहन काटकर पुलिस की मौजूदगी मे निकाला गया । घटित दुर्घटना के बाद मार्ग पर घंटो जाम लगा रहा । 
घटना की खबर मिलते ही तहसीलदार संजय बरैया एस डी ओ पी गठरे थाना प्रभारी बरघाट पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुॅच गये थे जिन्होंने दुर्घटना ग्रस्त व्यक्तियों को बाहर निकाला तथा यातायात सुगमता से प्रारंभ कराया । 
प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने ग्रह ग्राम विजयपानी मोवाड से बोलेरो वाहन मे सवार चारो युवक बालाघाट जा रहे थे तभी कौडिया ढाबा के समीप सूत्र सेवा की  बस और बोलेरो की सीधी भिडंत होने बोलेरो वाहन चालक तथा मालिक रोहित पिता गरीबा ककोडिया उम्र 30 वर्ष मोवाड तथा ग्राम पखारा निवासी श्री चन्द बिसेन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई , तथा मुकुंद कुमरे पिता बिनदेसिह 18 वर्ष प्रदेश ककोडिया उम्र19 वर्ष घायल होगये जिन्हें जिला चिकित्सालय भेजपा गया जिनका उपचार जारी है। 
बताया जाता है कि यह दुर्घटना सड़क खराब होने के कारण एवं बारिश के कारण साइड सोल्डर ठीक नहीं होने के कारण घटित हुई है । 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button