सिवनी

बड़े पुल पर गड्डा से दो पहिया वाहनों को हो रही आवाजाही में परेशानी

छपारा यशो:- नगर से होकर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के बैंनगंगा नदी पर बने बड़े पुल के ऊपरी हिस्से में लंबे समय से रख-रखाव के अभाव में पुल की सड़क के किनारे एक जोड वाले हिस्से में गहरा गडडा हो गया है जिसमें से गुजर रहे सभी वाहनों को आवाजाही में परेशानी हो रही है । वहीं बारिश में उक्त गड्डे में लोहे की छड़ भी बाहर दिखाई दे रही है । बारिश का पानी भर जाने की वजह से दो पहिया वाहनों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और घटना घटित होने की संभावना बनी रहती है। जल्द से जल्द गड्डे में मरम्मत कार्य करवाए जाने की मांग नगर सहित क्षेत्रीय जनों ने की है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button