राजनीतिसिवनी

नाली निर्माण से नगर नाराज, परिषद कार्यालय में किया हंगामा

   छपारा यशो:- गत दिवस नगर परिषद छपारा क्षेत्र के शहीद वार्ड क्रमांक 6 में अतिक्रमण हटाए बिना हो रहे नाली निर्माण से नाराज़ वार्ड वासियों ने नगर परिषद कार्यालय में जमकर हंगामा किया।
वार्डवासियों के अनुसार परिषद द्वारा नवीन नाली का निर्माण कार्य ढेडे मैडे तरीके से किया जा रहा है. किंतु एक व्यक्ति के द्वारा नाली की शासकीय जगह पर कब्जा कर लिया गया है । नगर परिषद के द्वारा उक्त व्यक्ति का अतिक्रमण नहीं हटाया गया. नाली की जगह का अतिक्रमण हटाए बिना ठेकेदार ने रोड खोदकर नाली निर्माण कर दिया. जिसके बाद से वार्ड के लोगों का आक्रोश भड़क गया, और लोगों ने नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया है. और उक्त व्यक्ति के अवैध अतिक्रमण को हटाकर नाली निर्माण किए जाने की मांग की है. बताया जा रहा है कि रोड खोदकर नाली बनाए जाने से रोड की चौड़ाई भी कम हो गई जिससे आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही पानी भी रुकने लगा है जिससे मच्छर मक्खी का प्रकोप बढ़ गया है. वहीं अतिक्रमण का विरोध करने पर अतिक्रमणकारियों व्यक्ति द्वारा वार्ड वासियों से अभद्र व्यवहार और विवाद कर रहा है ।

नाली निर्माण से नगर नाराज, परिषद कार्यालय में किया हंगामा - Seoni News

जिसके चलते वार्ड के लोग आक्रोशित होकर इस मामले की लिखित शिकायत भी किए हैं.। नगर परिषद में हंगामा करते हुए कहा कि जल्द ही समस्या का निदान किया जाए । इसके साथ ही उक्त मामले को लेकर तहसील कार्यालय में भी वार्ड वासियों के द्वारा शिकायत की गई है वही इस मामले को लेकर नगर परिषद छपारा के सीएमओ श्याम गोपाल भारती ने आश्वासन दिया है कि वह मंगलवार को दोपहर 12 बजे पहुंच कर निर्माण स्थल का जायजा लेंगे और उस पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

[pdf-embedder url=”https://dainikyashonnati.com/wp-content/uploads/2024/06/4-x-6-in.pdf” title=”4 x 6 in”]

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button