मध्यप्रदेशसिवनी

रक्षाबंधन पर पेंच टाइगर रिजर्व में अनूठा बाघ संरक्षण अभियान

वनकर्मियों ने बाघ का मुखौटा पहनकर टाइगर स्टिकर वाली राखियां बांटी, लोगों को वन्यजीव संरक्षण का संकल्प दिलाया

Seoni, 09 August 2025

सिवनी यशो:- रक्षाबंधन के अवसर पर पेंच टाइगर रिजर्व की सीमा से सटे कर्मचझिरी, फुलझारी और टुरिया गांव में शनिवार को अनूठा बाघ संरक्षण अभियान चलाया गया।

वनकर्मियों और वन समिति के सदस्यों ने बाघ का मुखौटा पहनकर टाइगर स्टिकर वाली राखियां ग्रामीणों को बांटी और उन्हें वन्यजीवों, जंगल तथा विशेषकर बाघों के संरक्षण का संकल्प दिलाया।

यह भी पढ़े :- पेंच टाइगर रिजर्व की अनूठी पहल: बफर ग्रामों में स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने का अभियान

पेंच टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह ने बताया कि बाघ संरक्षण एक चुनौती है। प्रदेश और देश में बाघों की संख्या बढ़ रही है, ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग जरूरी है।

पेंच टाइगर रिजर्व में रक्षाबंधन पर बाघ संरक्षण अभियान में मुखौटा पहने वनकर्मी
रक्षाबंधन पर बाघ का मुखौटा पहनकर टाइगर स्टिकर वाली राखियां बांटते वनकर्मी – पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी

बाघ और मानव के बीच संघर्ष को कम करने के लिए वर्ष 2022 में इस अभियान की शुरुआत की गई थी, जिसे भारतीय संस्कृति के रक्षाबंधन पर्व से जोड़ा गया है।

यह भी पढ़े :- कबाड़ से कमाल: पेंच टाइगर रिजर्व में बन रही दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रैप बाघ प्रतिमा

इस वर्ष प्रबंधन ने लगभग 15 हजार राखियां तैयार कराई हैं, जिन्हें बाघ संरक्षण संदेश के साथ बांटा जा रहा है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!