सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाया जा रहा है एवं इस बार पुन: हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक रूप से चलाने का आव्हान किया गया है। इसी तारतम्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार के नेतृत्व में सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त 13, 14 एवं 15 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।
इस दौरान वैभव पवार बरघाट विधानसभा में शिला फलकम के अनावरण में शामिल हुए। साथ ही उत्कृष्ट विद्यालय बरघाट में पूर्व सैनिकों के सम्मान कार्यक्रम, ग्राम केसला में वसुधा के वंदन कार्यक्रम में 75 पौधों के रोपण में ग्राम सल्हे कोसमी में शहीद सतीश राजपूत के निवास पहुंचकर परिवारजनों का सम्मान किया एवं ग्राम पंचायत धारना में पैदल तिरंगा यात्रा एवं केवलारी विधानसभा की मलारी पंचायत में पैदल तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजयुमो युवराज सिंह राहंगडाले, मंडल अध्यक्ष भाजपा विवेक बिसेन, विजय राहंगडाले, नरेश बरकड़े, राकेश टेकाम, प्रीतपाल बघेल, अतीत बिसेन, सुरेश नागराज, रंजिता बॉपचे, अंशुल पवार, सतेन्द्र राहंगडाले एवं भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी महेन्द्र बघेल ने दी है।