छिंदवाड़ामध्यप्रदेशहेल्थ

शुगर पर आधुनिक जानकारी उपलब्ध कराएगा वैश्य महासम्मेलन

डॉक्टर प्रदीप गाडगे 27 अप्रैल को छिंदवाड़ा आयेंगे

Chhindwara 03 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- आगामी 27 अप्रैल 2025 को शुगर की बीमारी और उसके नवीनतम इलाज पद्धति पर एक दिवसीय सेमीनार आयोजित किया जाएगा जिसे मुंबई के सुप्रसिद्ध डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप गाडगेजी संबोधित करेंगे व सदस्यों की शंकाओं का समाधान करेंगे । तदाशय की जानकारी देते हुए वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री विजय झांझरी ने बताया कि वे पिछले आठ वर्ष से डॉ. गाडगेजी के संपर्क में हैं और उनकी आधुनिक इलाज पद्धति और समझाइश से अत्यंत प्रभावित होकर, उनसे छिंदवाड़ा पधारकर एक सेमिनार के माध्यम से सदस्यों की डायबिटीज रोग के बारे में आधुनिकतम एवं विस्तृत जानकारी देने का अनुरोध करते रहे हैं । फलस्वरूप बमुश्किल आज डॉ. गाडगे जी ने उनके अनुरोध स्वीकार करते हुए आगामी 27 अप्रैल का एक दिन का समय दिया है । वे मुंबई से छिंदवाड़ा पधारकर डायबिटीज बीमारी पर व्याख्यान देंगे । वैश्य महासम्मेलन के सदस्यों ने नगर वासियों से प्रस्तावित सेमीनार का लाभ लेने की अपील की है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!