क्राइमसिवनी

मंदिरों में लगातार चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार - आदेगांव पुलिस की जबर्दस्त सफलता

गिरफ्तार आरोपी ने अपने साथी के साथ 6 वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की

Seoni 27 August 2025

 सिवनी यशो:- जिले में मंदिरों से लगातार हो रही चोरियों का राज़ आखिरकार पुलिस ने खोल दिया है। आदेगांव पुलिस ने कड़ी मेहनत और तकनीकी जांच के बाद उस शातिर चोर को गिरफ्तार में ले गया लिया है, जो बीते कई महीनों से मंदिरों की दान पेटियों पर हाथ साफ कर रहा था।

 चोरी की घटना

दिनांक 14 अगस्त 2025 को ग्राम परासिया निवासी देवकीनंदन दुबे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि –

एनएच-44 मार्ग पर स्थित बंजारी मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर करीब 3000 नगदी चोरी हो गई।

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 194/25 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

 सुराग और जांच

लगातार हो रही मंदिर चोरियों से क्षेत्र में तनाव और धार्मिक उन्माद जैसी स्थिति बनने लगी थी। पुलिस ने इस मामले को चुनौती के रूप में लिया।

  • 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

  • मुखबिरों को सक्रिय किया गया।

  • आखिरकार संदिग्ध की पहचान सत्यम पटेल पिता निरंजन पटेल, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम बाम्हनवाड़ा थाना घंसौर के रूप में हुई।

 गिरफ्तारी और कबूलनामा

पुलिस टीम ने आरोपी सत्यम पटेल को नागपुर से अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने अपने साथी रामकृपाल उर्फ अमका पटेल, निवासी सरई चौकी छिंदा थाना केवलारी के साथ मिलकर 6 मंदिर चोरियों को अंजाम दिया है।

कबूल की गई वारदातें:

  • थाना आदेगांव – अपराध क्रमांक 194/25

  • थाना धूमा – अपराध क्रमांक 275/25 एवं 287/25

  • थाना नैनपुर (जिला मंडला) – अपराध क्रमांक 334/25, 345/25 एवं 369/25

 आरोपी रामकृपाल पहले ही थाना नैनपुर पुलिस के कब्जे में चोरी की संपत्ति सहित गिरफ्तार हो चुका है।
 सत्यम पटेल का आपराधिक रिकॉर्ड पुराना है। वह वर्ष 2024 में मोटरसाइकिल चोरी के दो मामलों में जेल भेजा जा चुका है।

यह भी पढ़े :- लखनादौन पुलिस ने वाहन चोरी का किया पर्दाफाश,

संपत्ति बरामद

रामकृपाल द्वारा नैनपुर थाना क्षेत्र की चोरी की संपत्ति के साथ-साथ आदेगांव एवं धूमा क्षेत्र से चोरी की गई संपत्ति भी पुलिस द्वारा ज़ब्त की गई है।

यह भी पढ़े :- सिवनी पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: एमडी पावडर का शातिर सौदागर गिरफ्तार, 1.24 लाख का माल जब्त

अधिकारियों का मार्गदर्शन और पुलिस टीम की सराहना

इस पूरे ऑपरेशन में पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद,

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं

एसडीओपी लखनादौन श्री अपूर्व भलावी का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा।

कार्रवाई में थाना प्रभारी आदेगांव उनि. आशीष धुर्वे,

थाना प्रभारी धूमा सउनि. राजेश सक्सेना, सउनि. रजनीकांत दुबे, सउनि. आरपी सिंह, प्रआर. 437 रमेश गोठिया, आर. 516 ज्योतेश्वर धुर्वे, आर. 620 जयप्रकाश, आर. 489 अरुण पटेल, आर. 589 प्रखर, चौकी छिंदा तथा सायबर सेल टीम की विशेष भूमिका रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!