विराट 24 कुंड्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण का समापन
उगली में विगत माह 27 जनवरी से 2 फरवरी तक गायत्री महायज्ञ का कार्यक्रम का हो रहा आयोजन
Seoni 02 February 2025
सिवनी यशो:- सिवनी जिले के दूरस्थ ग्रामीण अंचल उगली उप तहसील में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। यह महायज्ञ 27 जनवरी से 2 फरवरी 2025 तक उगली मुख्यालय के खेल परिसर ठाकुर बर्रा क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया गया । इस महायज्ञ में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया , जिनमें पृथम दिवस वृहद कलश यात्रा यज्ञ स्थल से ग्राम भ्रमण, विशेष झांकियो के साथ,स्थानीय देवी देवताओं को आमंत्रण, ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग संगीतमय पावन प्रज्ञा पुराण प्रवचन क्षेत्रीय संगीत दलों द्वारा भजन एवं प्रेरणा गीत शामिल किये गये । इसके अलावा महायज्ञ के दौरान विविध संस्कारों का आयोजन जिसमें नामकरण संस्कार, मुंडन संस्कार, गुरु दीक्षा संस्कार, उपनयन संस्कार यज्ञोपवीत जनेऊ संस्कार, जनेऊ संस्काय,आदर्श विवाह संस्कार शामिल किए गए।
महायज्ञ के अंतिम दिन 1 फरवरी को दीक्षा एवं महापुराण आहुति यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिदिन की भांती यज्ञ शाला में एकल व जोडो के साथ हवध आहूती डाली गई,इसके बाद शांतिकुंज से पधारे गुरु पुत्रों की टोली की विदाई उद्बोधन एवं भंडारा महाप्रसाद का आयोजन किया गया . जिसको लेकर गायत्री परिवार एवं संस्था से जुड़े हुए समस्त धर्मानुरागी धार्मिक गणों के द्वारा विशेष उत्साह के साथ तैयारीयां की गई ।.
252 जोड़े सम्मिलित होंगे मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना अंतर्गत
इस कार्यक्रम को और ऐतिहासिक बनाते हुए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत केवलारी के तत्वाधान में लगभग 252 जोड़ों का विवाह संस्कार आज होने जा रहा है। जिसमें इस 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के समापन के बाद आज यह पुनीत कार्य हो रहा है, और पूरे विधानसभा के अंतर्गत आने वाली पंचायत से विवाह जोड़े इस कार्य में शामिल होकर अपनी जीवन गाथा को आगे बढ़ाएंगे इस अवसर पर शासन प्रशासन अमले की मौजूदगी विशेष रहेगी. यह कार्यक्रम भी उगली के खेल परिसर ठाकुर(पट) बर्रा में हो रहा है।



