WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय होंगे मुख्यमंत्री

सिवनी (रायपुर) यशो:- तीन राज्यों में मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर पिछले एक सप्ताह से मथापच्ची हो रही है परंतु आज रविवार को छत्तीसगढ़ में यह सुनिश्चित कर लिया है गया है कि छत्तीसगढ़ से विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री होंगे । भाजपा द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षको के समक्ष छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायको ने अपने विधायक दल का नेता चुन लिया है । इसप्रकार छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पर सस्पेंस रविवार को खत्म हो गया है ।
कुनकुरी से विधायक विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे. विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ में बड़े आदिवासी नेता माने जाते हैं. इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करीबी भी हैं. बीजेपी ने आदिवासी नेता को सूबे का सीएम बनाकर बड़ा दांव खेला है. विष्णुदेव साय साल 1980 में बीजेपी में शामिल हुए थे. राज्य में आदिवासी समुदाय की आबादी सबसे ज्यादा है । कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी किसी आदिवासी चेहरे पर दांव लगा सकती है, जो सही साबित हुआ।
भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिये अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत गौतम पर्यावेक्षक बनाकर रायपुर भेजा था । पर्यावेक्षको ने रायपुर प्रदेश भाजपा कार्यालय मेें विधायक दल के नेता के लिये बैठक ली विधायक दल की लंबी चली बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री डाँ. रमन सिंह ने विष्णुदेव साय के नाम का प्रस्ताव रखा इस प्रस्ताव का रेणुका सिंह सहित अन्य विधायक ने समर्थन किया । आज की बैठक में केवल मुख्यमंत्री पद के लिये चर्चा हुई ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!