छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

बूथ से संगठन मजबूत होगा और संगठन से सत्ता का रास्ता तय होगा: विश्वनाथ ओकटे

अमरवाड़ा विधानसभा के बूथ चटनी और भैंसखोह में कांग्रेस की बैठकें, कमलनाथ-नकुलनाथ के विकास कार्य जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

बूथ से संगठन मजबूत होगा, सत्ता का रास्ता तय होगा: विश्वनाथ ओकटे

Chhindwara 14 October 2026
छिंदवाड़ा यशो:- कांग्रेस की राजनीतिक मजबूती और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के बटकाखापा अंतर्गत अतरिया मंडलम के बूथ चटनी और भैंसखोह में कांग्रेस की बूथ स्तरीय बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, आपसी एकजुटता बनाए रखने तथा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने बैठकों को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ का प्रबंधन संगठन और चुनाव, दोनों दृष्टियों से बेहद महत्वपूर्ण है। पंचायत चुनाव से लेकर नगरीय निकाय, विधानसभा और लोकसभा चुनाव तक सत्ता का रास्ता बूथ से होकर ही तय होता है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ और नकुलनाथ के केंद्र में मंडलम तथा बूथ कमेटियों का विस्तार और मजबूती प्रमुखता से शामिल है। इसलिए सभी कांग्रेसजनों को एकजुट होकर बूथ स्तर पर काम करना चाहिए।

भाजपा सरकार की नीतियों पर साधा निशाना

विश्वनाथ ओकटे ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिजली कटौती, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से जनता परेशान है। उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से इन मुद्दों को जनता के बीच प्रभावी ढंग से उठाने तथा पार्टी की विचारधारा और जनहित से जुड़े कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को निर्धारित समय पर पूरा करने और मंडलम एवं बूथ कमेटियों को सक्रिय रखने पर जोर दिया। ओकटे ने अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के मंडलम और बूथ कमेटियों सहित सभी कांग्रेसजनों को संगठनात्मक गतिविधियों में सहभागिता के लिए बधाई भी दी।

एकजुटता से संगठन को मिलेगी ताकत

बैठकों में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए ओकटे ने कहा कि कांग्रेस की मजबूती का आधार जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के तंत्र, यंत्र और षड्यंत्र विफल हो रहे हैं, क्योंकि जनता के सामने सच्चाई आ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखने और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर काम करने की अपील की।

बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

अतरिया मंडलम के बूथ चटनी और भैंसखोह में आयोजित बैठकों में पर्यवेक्षक इब्नेहसन रिजवी, हलको भारती, दशरथ राठौर, शकरलाल चलतिया, बट्टू भारती, रंगलाल पचलिया, भागचंद ठकारिया, दिनेश ठकारिया, जगदीश ठकारिया, प्रकाश अंगारिया, संतोष ठकारिया, पप्पू ठारिया, संतलाल अंगारिया, राजेश पचलिया, खेमचंद चलतिया, दिलीप डागीओलिया और मेदास ठाकरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठकों में बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और पार्टी के विकास कार्यों एवं जनहित के मुद्दों को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़े :-

सहकारी समितियों के खाते सहकारी बैंकों में खुलवाएं, कलेक्टर ने दिए निर्देश

लोकायुक्त पहुंचा खमराकलां पंचायत का मामला

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल आज लेंगे संभागीय बैठक, संगठन की मजबूती पर होगा मंथन

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने डॉ. भूपेन्द्र मिश्रा, वरिष्ठ नेताओं ने दी शुभकामनाएं

https://www.facebook.com/share/v/1EfUn69EXh/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button