WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

राम काज कीन्हे बिनु मोहि कहां विश्राम

राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हर घर पहुँच रहा आमंत्रण

सिवनी यशो:- राम काज कीन्हे बिनु मोहि कहां विश्राम, यूं तो रामचरित मानस की ये पंक्तियां महाकवि तुलसीदास ने प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त महाबली हनुमानजी के लिए लिखीं थीं। आज अयोध्या से आए पूजित अक्षत को घर-घर पहुंचा कर 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रण दिया जा रहा है। गत 01 जनवरी से पूरे जिले भर में राम भक्तों द्वारा हर गांव -गाँव में चलाया रहा है । पिछले दिनों नगरों एवं ग्रामों के मंदिरों में अक्षत कलश पूजन का अभियान चला था उन्ही पूजित अक्षत कलशों से अक्षत निकलकर शहर एवं ग्राम में रामभक्तों की टोलियाँ स्नेह निमंत्रण हर घर पहुंच रहे हैं। इसमें बड़ी संख्या में महिला पुरुष के साथ युवाओ को देखा जा रहा है। पूरे देश में 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भारी उत्सुकता का वातावरण बना हुआ है । देश के कोने कोने में 22 जनवरी के उस क्षण का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है जब भगवान श्रीराम अपने भव्य मंदिर में विराजित होंगे ।


भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को पूरा देश दिवाली जैसा उत्सव मनाने के लिये बेताब है । श्रीराम लला के इस कार्यक्रम को पूर्ण उत्साह और गरिमा के साथ देश भर में मनाया जाये इसके लिये सनातन धर्मी व्यापक तैयारियाँ कर रहे है ।
22 जनवरी को अयोध्या के भव्य आयोजन को सारी दुनिया में देखा जायेगा और भारत में इसका सीधा प्रसारण हर कोने में दिखेगा । रामजन्म भूमि में भगवान श्रीराम की पुर्न प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन के अवसर पूरे देश के साथ सिवनी जिले के हर मंदिर और घरों में व्यापक आयोजनों को लेकर रामभक्त तैयारी कर रहे है । कार्यक्रम पूर्ण गरिमा के साथ मनाया जाये इसके लिये राम भक्त घर घर पहुँचकर आमंत्रण दे रहे है और कह रहे है कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सभी का शामिल होना संभव नहीं है इसलिये हम सारे देश को अयोध्या जैसा मानकर उत्सव मनायेंगे हर पूजा स्थल, हर घर सजाया जायेगा मंदिरों में पूजा आरती होगी प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसरण सामूहिक देखा जायेगा । भगवान का भक्तिमय आयोजन दिन भर किया जायेगा और शाम के बाद हर घर अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया जायेगा हर घर दीपावली जैसा दीपों से जगमगायेगा । हर मंदिर सजाया जायेगा ।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पिछले माह से सनातन समाज द्वारा उत्सव के लिये वातावरण बनाया जा रहा है । अक्षत कलश के पूजा का क्रम हर गांव गांव वार्ड वार्ड और मोहल्लाों में संपन्न हुआ अब 01 जनवरी से हर घर में राम भक्त अयोध्या से प्राप्त आमंत्रण टोलियाँ बनाकर देने जा रहा है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!