Seoni, 13 September 2025
सिवनी यशो:- वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिए छेड़ी गई मुहिम के तहत छपारा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत जंगली सुअर का शिकार करने वाले शिकारियों को गिरफ्तार किया है । वन अमले ने मौके से जंगली सूअर का मांस भी जब्त किया।
जानकारी के अनुसार अधिकारी एम.एस. उईके के मार्गदर्शन और परिक्षेत्र अधिकारी शरद सिंह के नेतृत्व में बकोड़ा-छपारा वन अमले ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने ग्राम बारी (बीजा देवरी क्षेत्र) में दबिश दी, जहां वन्य प्राणी जंगली सूअर का शिकार किया जा रहा था। मौके पर संत कुमार वल्द पिंटू मंगल, सी यादव, पतुराम गोकुल यादव को रंगे हाथ पकड़ा गया।
आरोपी गिरफ्तार और प्रकरण दर्ज
वन अमले ने मौके से जंगली सूअर का मांस भी जब्त किया।
आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2, 9, 39, 51
और 52 के तहत प्रकरण क्रमांक 90/491/23108 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
इस कार्रवाई में छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा तहसील निवासी छोटेलाल बदामी, हरिप्रसाद, अतरलाल यादव भी पकड़े गए।
वहीं अशोक वल्द पुसू गोड़,
भूरा वल्द केवल विश्वकर्मा,
सूरज वल्द भंगी यादव,
रामचरण वल्द झम्मू गोड़ और दुर्गेश वल्द चिन्ना फरार हो गए हैं।
वन विभाग ने बताया कि उनकी तलाश जारी है और विवेचना प्रगति पर है।
https://www.drishtiias.com/hindi/daily-updates/daily-news-analysis/wildlife-protection-act,-1972



