मध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी : एसडीओ गुरूदेव के मार्गदर्शन में वन विभाग ने बम्हनी में अवैध सागौन जब्त किया

अशोक बिसेन के खेत में मिली लकड़ी, एक पर मामला दर्ज

Seoni 13 September 2025

सिवनी यशो:- बरघाट वन परिक्षेत्र में उपवनमंडल केवलारी एसडीओ राकेश गुरूदेव के मार्गदर्शन में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात ग्राम बम्हनी में दबिश देकर अवैध रूप से छिपाकर रखे गए सागौन की लकडिय़ों को जब्त किया।

कार्रवाई में बरामद हुआ सागौन

वन परिक्षेत्र अधिकारी पीयूष गौतम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में
6 नग सागौन की लकड़ी (0.349 घन मी.) खेत मालिक अशोक बिसेन के खेत से बरामद की गई।
लकडिय़ाँ लावारिस हालत में छुपाकर रखी गई थीं, जिन्हें मौके पर जप्त कर लिया गया।

बरघाट बम्हनी गांव में वन विभाग द्वारा जब्त की गई अवैध सागौन की लकड़ी
सिवनी: एसडीओ गुरूदेव के मार्गदर्शन में वन विभाग ने बम्हनी में अवैध सागौन जब्त किया

आरोपी पर मामला दर्ज

जांच के दौरान ग्रामवासियों की निशानदेही और आरोपी के बयान के आधार पर
ग्राम बम्हनी निवासी प्रदुम उर्फ पप्पू पटले पिता तीरथ पटले (उम्र 26 वर्ष) के खिलाफ
मध्यप्रदेश वनोपज व्यापार अधिनियम 1969 की धारा 5 के तहत
वन अपराध प्रकरण क्रमांक 35666/2 दिनांक 12/09/2025 दर्ज किया गया है।

ग्रामवासियों ने जताई चिंता

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से सागौन की अवैध कटाई हो रही है।

ग्रामवासियों के अनुसार लगभग 50 नग सागौन के डूंडे गांव में छुपाकर रखे गए थे।

वन विभाग की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है

और अवैध कटाई पर सख्त निगरानी की मांग की है।

अधिकारी का बयान

वन परिक्षेत्र अधिकारी पीयूष गौतम ने कहा कि पूरी कार्रवाई एसडीओ राकेश गुरूदेव के मार्गदर्शन में की गई।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि विस्तृत जानकारी और आगे की कार्रवाई शीघ्र ही सार्वजनिक की जाएगी।

https://mpforest.gov.in/img/files/Book_301-327.pdf

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!