Seoni 11 August 2025
सिवनी यशो:- म.प्र. राज्य वन विकास निगम लि. बरघाट परियोजना मंडल सिवनी के पांडिया छपारा परिक्षेत्र में वन विभाग ने रात्रि गश्ती के दौरान अवैध सागौन परिवहन करने वाले चार आरोपियों को पकड़ा है।
यह भी पढ़े :- मप्र राज्य वन विकास निगम ने की कार्यवाही एक लठ्टा और 23 नग सौगार चिरान जब्त की
परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी हीरालाल दाहिया और उनकी टीम ने 11 अगस्त 2025 की रात 12:30 बजे ग्राम बाकल से ग्राम दुरेंदा मार्ग पर दो मोटरसाइकिल से सागौन काष्ठ दरवाजा पल्ले (02 नग, 0.066 घ.मी.) के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों की पहचान –
-
अजय कुमार / ताराचंद गरार (30 वर्ष, नसीपुर, थाना उगली, सिवनी)
-
धारासिंह / अजबलाल मरार (38 वर्ष, बहेगांव, थाना लालबर्रा, बालाघाट)
-
प्रदीप / सावतलाल मरार (29 वर्ष, नसीपुर, थाना उगली, सिवनी)
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि काष्ठ ग्राम बाकल के दादूराम / बसंतराव लोहार के घर से लाया गया था। अगले दिन छापेमारी में उसके घर से सागौन विरान (03 नग, 0.015 घ.मी.) और बीजा (05 नग, 0.152 घ.मी.) भी जप्त किया गया।
यह भी पढ़े : – ट्रक से सागौन का अवैध परिवहन, एक को पहुँचाया जेल, ट्रक होगा राजसात , आरोपियों की तलाश जारी
वन विभाग ने चारों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया।
इस कार्रवाई में भरत लाल आर्मो (वनपाल), बी.आर. सिरसाम (वनरक्षक) समेत कई स्थाईकर्मी और सुरक्षा श्रमिकों का योगदान रहा।



