छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

महाजनसंपर्क अभियान में पूरी ताकत से जुटे कार्यकत्र्ता – संतोष

सिवनी यशो:- भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार सेवा एंव समर्पण कार्य के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण कर रही है। इस अवसर पर भाजपा पूरे देश में महा जनसंपर्क अभियान 30 मई से 30 जून तक चलाने जा रही है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए हमें पूरी सक्रियता से जुटना है। इस आशय की बात भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी श्री संतोष अग्रवाल द्वारा लखनवाडा मंडल के गोपालगंज शक्ति केंद्र एवं खैरी शक्ति केंद्र मे आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में कही गई।

 


श्री अग्रवाल ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीब शोषित एंव वंचितों के कल्याण हेतु कार्य कर रही है। जहां देश का गौरव वैश्विक परिदृश्य में लगातार बढ़ रहा है। वहीं हमारी केन्द्र की सरकार हमारी सांस्कृतिक विरासत को प्राथमिकता के आधार पर संरक्षित करती जा रही है। हमारी केंद्र सरकार आधारभूत संरचना को मजबूत करते हुए नये भारत का निर्माण कर रही है। ऐसी सकारात्मक एंव सुदृढ़ भारत स्थापित होने के सुअवसर पर हमें अपने अपने क्षेत्र में व्यापक जनसम्पर्क प्रांरभ करने की कार्ययोजना को मुर्तरूप देना है। इस महा जनसम्पर्क में सरकार की योजनाओं के लाभार्थी, समाज के विभिन्न वर्गो से सम्पर्क एंव वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से सम्पर्क करने हेतु बूथ स्तर पर कार्यक्रम को सम्पन्न कराने की तैयारीयां करना है। इस जनसम्पर्क अभियान के माध्यम से हम मोदी सरकार की नीतियों एंव उपल्बधियों को जन-जन तक पंहुचायेंगें।
बैठक मे श्री अग्रवाल ने कहा कि, कार्यकर्ता ध्यान रखें कि, सिर्फ वाट्सएप पर सूचना डाल देने से काम नहीं चालेगा , हर सदस्य से फोन पर चर्चा जारूर करें । हमे बूथ के हितग्राहियों से डोर टू डोर सम्पर्क कर उन्हे शासन की योजनाओं की जानकारी देनी होगी। कार्यकर्ता उत्साह, लगन, सक्रियता एवं पूरे विश्वास के साथ करें। इस दौरान बूथ मजबूत कैसे हो इस संदर्भ मैं विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मंडल महामंत्री बेनीराम चंद्रवंशी ने प्रधानमंत्री के 9 साल उपलब्धियों से परिपूर्ण बेमिसाल कार्यकाल निरूपित करते हुए 30 मई से 30 जून तक चलने वाले कार्यक्रमों की योजना बताई। साथ ही बूथ मिटिंग और 28 मई को मन की बात के बारे में जानकारी दी ।
शक्ति केंद्र की बैठकों में मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष नितेन्द्र (गुड्डू) बघेल ,महामंत्री बेनीराम चंद्रवशी, महामंत्री विनोद यादव, घनश्याम सराठे, सहकार भारती जिलाध्यक्ष, दुर्गेश चक्रवर्ती, युवा अध्यक्ष हरिशंकर साहू सरपंच, मंत्री राजेश अवधिया, गुड्डू दास चंद्रवंशी, देवीसिंह यादव, रामलखन पंचेश्वर, पहलाद चंद्रवंशी, विशाल अवधिया, करनसिंह ठाकुर, संतोष सनोदिया, सुनीता सतनामी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष शारदा कश्यप, दिनेश उपाध्याय, सनत बघेल, मनीष मेश्राम,चेतराम सनोडिया मिडिया प्रभारी इत्यादि उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!