छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

हर्षोल्लास से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

समाज के वरिष्ठजनों का शॉल श्रीफल से किया गया सम्मान

हर्षोल्लास से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस - Seoni News

छिन्दवाड़ा यशो:- जय बड़ा देव की पूजा अर्चना के उपरांत सुमरनी हो रही रे बूढ़ादेव सतरंगी ध्वजा लहराये आरती कर हर्षोल्लास व धूमधाम से आज स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन में विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित आदिवासी समाज के सामाजिक बन्धुओं, कांग्रेस के पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागणों ने सामूहिक रूप से बड़ा देव की आरती कर सर्वेकल्याण की प्रार्थना की। आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये आदिवासी समाज के वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज के मान, सम्मान व उनके अधिकारों की रक्षा मप्र के पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व सांसद नकुलनाथ व कांग्रेस पार्टी ने ही की है। प्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित कर श्री कमलनाथ ने सर्व आदिवासी समाज का गौरव बढ़ाया। शासकीय सेवाओं में आदिवासियों की भागीदारी बढ़ाने के लिये कांग्रेस ने आरक्षण लागू किया जिसकी बदौलत आज समाज के युवा बड़े पदों पर आसीन है इतना ही नहीं कमलनाथ व नकुलनाथ ने राजनीति के क्षेत्र में भी आदिवासी समाज को हमेशा ही अवसर प्रदान किया जिसके प्रत्यक्ष प्रमाण वर्तमान में जिले के विधायक है, कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष है और इसके पूर्व भी महिला कांग्रेस अध्यक्ष से लेकर अन्य पदों पर आदिवासी वर्ग के लोगों को अवसर प्रदान कर हमेशा ही समाज का मान व सम्मान को बढ़ाया है।

वरिष्ठजनों का किया सम्मान

हर्षोल्लास से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस - Seoni News

जिला कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ, कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, जिला कांग्रेस सेवादल व शहर कांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में आदिवासी समाज के वरिष्ठ सुमरलाल उइके, शिवलाल उइके, अघ्घन शाह उइके, अशोक उइके, विजय कुसरे, बालाराम परतेती, डी.एल. वाडिवा, बाजीलाल कुमरे, झब्बूलाल परतेती, उदयभान उइके, देशलाल धुर्वे, छतरसिंह सिरसाम, बी.आर इवनाती, श्रीमती शाहोबाई उइके, अरूणा तिलन्ते, प्रताप शाह परतेती व सुखराम धुर्वे का शॉल श्रीफल व सामाजिक बन्धुओं का पीला गमछा पहनाकर सम्मान किया गया।

अमरवाड़ा निकाली विशाल रैली

हर्षोल्लास से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस - Seoni News

अमरवाड़ा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर नगर में आदिवासी समुदाय के द्वारा निकाली गई विशाल रैली जानकारी के अनुसार रैली में आदिवासी गायक गीत कलाकार इंद्र कुमार भलावी और ग्रुप के द्वारा एक से बढ़कर एक आदिवासी गोंडी गीतों की प्रस्तुति दी गई इस दौरान बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग मौजूद रहे जिन्होंने नगर के मुख्य मार्गों पर जमकर जुलूस के साथ नृत्य किया और बड़ी संख्या में महिलाएं अमरवाड़ा विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर नगर में आदिवासी समुदाय के द्वारा निकाली गई विशाल रैली जानकारी के अनुसार रैली में आदिवासी गायक गीत कलाकार इंद्र कुमार भलावी और ग्रुप के द्वारा एक से बढ़कर एक आदिवासी गोंडी गीतों की प्रस्तुति दी गई इस दौरान बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग मौजूद रहे जिन्होंने नगर के मुख्य मार्गों पर जमकर जुलूस के साथ नृत्य किया और बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही नवयुवतियों ने आदिवासी वेशभूषा पहनकर अपनी संस्कृति परंपरा को कायम रखा इस दौरान जनप्रतिनिधि मौजूद भी मौजूद रही नवयुवतियों ने आदिवासी वेशभूषा पहनकर अपनी संस्कृति परंपरा को कायम रखा इस दौरान जनप्रतिनिधि मौजूद थे नई मंडी प्रांगण में विशाल कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कोयतोड़ गोंडवाना ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस

छिंदवाड़़ा। कोयतोड़ गोंडवाना महासभा के संरक्षण ठा. प्रहलाद सिंह कुसरे के नेतृत्व में 9 अगस्त दिन शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रात: 11 बजे गोंडवाना भवन गोटुल बड़ादेव ठाना ईमलीखेड़ा में रैली के रूप में सामाजिक बंधुआ एवं महिला, युवा, बच्चे हजारों की संख्या में पहुॅचकर पूजा अर्चना कर मिष्ठान
वितरण कर विश्व आदिवासी दिवस मनाया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तिरूमाल दादा फूलचंद सल्लाम भूमि दानदाता ने उपस्थित सगाजनों को संबोधित करते हुये बताया आज से 70 वर्षो पूर्व अंग्रेज पूंजीपतियों ने भारतीय पूंजीपतियों को सत्ता का हस्तांतरण किया था, जिसे हमें आजादी कहते हैं, संविधान बना और बड़े-बड़े वादे किये गये थे कि आदिवासियों के हित और उनके जीवन स्तर को उठाने और उन्हे पूजीपतियों, अफसरशाही और अधिकारियों के शोषण, उत्पीडऩ, असमानता, बर्बरता और अत्याचार से बचाने के लिये कई कानून बनें परंतु उनका पालन नहीं किया गया । इसलिये प्रतिवर्ष गोंडवाना आदिवासी विश्व दिवस का आयोजन किया जाता है । इस अवसर पर ठा. प्रहलाद सिंह कुसरे, दादा फूलचंद सल्लाम, मदन बटटी, सुरेश धुर्वे, रायमन सरयाम, अभिषेक मर्सकोले सहित हजारों की संख्या में आदिवासी बंधु उपस्थित थे ।

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button