कांग्रेस सेवादल की कार्यकारिणी में होंगे युवा चेहरे
Chhindwara 07 December 24
छिंदवाड़ा यशो:- कांग्रेस सेवादल (Congress Seva Dal) की युवा टीम जल्द ही मैदान में मोर्चा संभालती नजर आएगी। कांग्रेस संगठन (congress organization) को बूथ स्तर पर मजबूत करने में जुटी कांग्रेस सेवादल की नवीन कार्यकारिणी में अब युवा चेहरे नजर आएंगे। युवाओं को महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी ताकि कांग्रेस सेवादल पूरी शक्ति के साथ अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर सके। जिला कांग्रेस सेवादल जल्द ही नई कार्यकारिणी घोषित करेगी।
सेवादल जिलाध्यक्ष सुरेश कपाले द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस सेवादल शीघ्र ही कांग्रेस सेवादल की जिला कार्यकारिणी एवं प्रबंधन समिति ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष की जल्द ही घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिला स्तर पर कांग्रेस सेवादल की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसमें नई नियुक्तियों को लेकर चर्चा की जाएगी साथ ही सभी की सहमति के पश्चात कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। आयोजित बैठक में प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन व धरना प्रदर्शन को लेकर भी चर्चा की जाएगी।




