WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलछिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनसिवनी

आईपीएल के इंडिया खिलाड़ी ईश्वर पांडे आयेंगे सिवनी,स्पीड क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ 16 अप्रैल को

युवाओं को मिलेगा क्रिकेट के क्षेत्र में बढऩे का अवसर
सिवनी 02 अप्रैल 2023
सिवनी यशो:- आज के दौर में उतम स्वास्थ्य की जरूरत हर व्यक्ति को है। और वर्तमान में युवा पीढ़ी स्वास्थ्य को लेकर खेल के प्रति आकर्षित हो रही है खेलों में भी अब क्रिकेट के क्षेत्र में सम्भावनाएं बढ रही है इसी बात को गम्भीरता से लेते हुए डीपीसी मॉडल स्कूल ड्रीम लेव्ड में 16 अप्रेल 2023 से स्पीड़ क्रिकेट अकादमी प्रारम्भ की जा रही है, इस अकादमी में क्रिकेट के प्रति युवाओं को वह सब उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है जिससे वह युवा एक अच्छा क्रिकेटर ही नही राष्ट्रीय अन्तराष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल से देश का नाम रोशन कर सके। उक्ताशय की बात इस अकादमी के संरक्षक डॉ के. के. चतुर्वेदी ने व्यक्त किये।
इस अकादमी के प्रेरणा स्रोत अन्तराष्ट्रीय खिलाड़ी चन्द्रकान्त साकुरे ने बताया कि. जिन क्रिकेटरों का खेल अच्छा होता है उन्हें रणजीत ट्राफी में खेलने का अवसर मिलता है लेकिन सिवनी मुख्यालय के इस स्पीड क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण के बाद उन्हें अपने खेल को निखारने का अवसर मिलेगा। रणजीत ट्राफी का यह ट्रायल राज्य स्तर पर होता है तथा इस ट्रायल में राज्य क्रिकेट बोर्ड की तरफ से लेकर आते हैं वे अपनी बेसिक स्किल देखते है। इस ट्रायल ट्रायल में बैट्समेन तथा ब्रोलर्स करते हैं ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए आपको सफेद यूनिफार्म में जाना होता है।
डी. पी. सी. मॅाडल रोल एवं महाविद्यालय के खेल प्रभारी मनीष चौरा बताया कि अकादमी का बेसिक काम पूर्ण हो चुका है, 16 अप्रैल से प्रारम्भ होने वाली इस अकादमी के प्रति सिवनी बाालाघाट मण्डला के साथ साथ छिन्दवाड़ा के बच्चों का भी रुझान बढ़ा है। अकादमी के उद्घाटन मे आई.पी.एल इंडिया क्रिकेट के खिलाड़ी ईश्वर पांडे सहित निशिद परेल जे. डी. सी. अध्यक्ष तथा रज्जू सिंह चौहान मैनेजमेंट कमेटी एम. पी. सी. सहित अनेक राज्य के16 अप्रेल की अकादमी उद्घाटन में शिरकत करेंगें। सभी क्रिकेट प्रेमियो से इस अवसर पर उपस्थिति की अपील की गयी है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!