छिंदवाड़ा

कन्हरगांव डैम का जलस्तर घटा, जलापूर्ति बनाए रखने नगर निगम अलर्ट; महापौर-आयुक्त ने किया निरीक्षण

शहर में पेयजल संकट से बचाव के लिए पॉन्टून पंप से नहर में छोड़ा गया पानी, 24 घंटे निगरानी के निर्देश

कन्हरगांव डैम जलस्तर छिंदवाड़ा – नगर निगम अलर्ट; पॉन्टून पंप से शुरू हुई जलापूर्ति व्यवस्था

Chhindwara 29 June 2026
छिंदवाड़ा यशो:-  जिले में इस वर्ष सामान्य से कम वर्षा होने के कारण कन्हरगांव डैम का जलस्तर लगातार घट रहा है।

संभावित पेयजल संकट को देखते हुए नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। शहर में निर्बाध जलापूर्ति बनाए रखने के लिए निगम द्वारा लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े :-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सिवनी आगमन को लेकर भाजपा की तैयारियां तेज, होगा भव्य और ऐतिहासिक स्वागत

इसी क्रम में नगर निगम के महापौर विक्रम अहके, नगर निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय, जल सभापति मनोज कुशवाहा, भाजपा नेता मनोज सक्सेना तथा सहायक यंत्री विवेक चौहान सहित तकनीकी अधिकारियों की टीम ने कन्हरगांव डैम का संयुक्त निरीक्षण किया।

यह भी पढ़े :-कृष्ण-सुदामा की याद दिलाने वाला दृश्य: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गरीब परिवार के घर पहुंचे, जमीन पर बैठकर किया चूल्हे का भोजन

जल भंडारण और पंपिंग व्यवस्था की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने डैम में उपलब्ध जल भंडारण, पंपिंग सिस्टम तथा शहर की मुख्य जलापूर्ति व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया। अधिकारियों ने आगामी दिनों में नागरिकों को किसी प्रकार की पेयजल समस्या न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की।

यह भी पढ़े :-सीएम डॉ. मोहन यादव ने कुकरू में महिलाओं के स्वरोजगार की सराहना की, सिपना सनसेट पॉइंट पर प्राकृतिक सौंदर्य का लिया आनंद

पॉन्टून पंप से नहर में छोड़ा गया पानी

जलस्तर में कमी को देखते हुए मौके पर ही तकनीकी समाधान लागू किया गया। निगम प्रशासन ने पॉन्टून पंप के माध्यम से डैम का पानी नहर में छोड़ना प्रारंभ कर दिया है, ताकि पर्याप्त मात्रा में कच्चा पानी भरतादेव फिल्टर प्लांट तक पहुंच सके और वहां से शहर की जल वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रहे।

यह भी पढ़े :-छपारा में सदगुरु कबीर प्राकट्य महोत्सव: कबीर के सिद्धांतों पर चलकर सामाजिक और आध्यात्मिक क्रांति का आह्वान

24 घंटे निगरानी रखने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान महापौर और नगर निगम आयुक्त ने तकनीकी अमले एवं कर्मचारियों को जलापूर्ति व्यवस्था पर चौबीसों घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जल वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा नागरिकों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

नगर निगम प्रशासन का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए जलापूर्ति व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त तकनीकी उपाय भी किए जाएंगे, ताकि शहरवासियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

https://www.facebook.com/share/r/1FAgn7mvEF/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button