वोट जनता जहाँ देती है वहीं जाता है, ईव्हीएम की प्रमाणिकता पर सवाल ओछी राजनीति का हिस्सा
सिवनी 03 अप्रैल 2023
सिवनी यशो: – कांग्रेस पार्टी के वयोवृद्ध नेता दिग्विजय सिंह कब क्या बोल जाये उन्हें स्वयं अनुमान नहीं रहता कांग्रेस की लगातार हार से उनका शायद मानसिक संतुल्र बिगड़ा हुआ है सिवनी पालिटेक्रिक ग्राऊंड में आदिवासी समाज के एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जो बाते की वह उनकी मानसिक कमजोरी को ही दर्शाने वाली है । पूरे देश में घूम घूमकर दिग्विजय सिंह आरएसएस और भाजपा के विरूद्ध विष वमन कर रहे है आधारहीन आरोप लगा रहे है और उसके बावजूद भी कहते है कि लोकतंत्र खतरे में है ।
भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने प्रेस को जारी में विज्ञप्ति में कहा कि देश की जनता जनार्दन ईव्हीएम के माध्यम से जहाँ वोट डालती है वोट वहीं जाता है । कांग्रेसियों ने देश की जनता के साथ जो लूट खसोट की है, देश के सम्मान के विरूद्ध जो कुकर्म किये है उसकी परिणिति कांग्रेस की दुर्दशा है ईव्हीएम को दोषी बताने से कांगे्रस के पाप कम नहीं हो जायेंगे । निर्वाचन आयोग ईव्हीएम पर सवाल उठाने वालों को पहले भी चैलेंच कर चुका है कि उनकी मशीनों को हैक करके बताओ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को ईव्हीएम की प्रमाणिकता पर सवाल करने के पूर्व अपने आरोप के संबंध में प्रमाणिक तथ्य जुटा लेना चाहिये केवल अपनी नाकामी छुपाने के लिये ईव्हीएम की प्रमाणिकता पर भ्रम फैलाना ओछी राजनीति का हिस्सा है जिसके दिग्विजय सिंह आदी हो चुके है ।
दिग्विजय सिंह अपने शासन में आदिवासियों की चिंता कर लेते तो आज आदिवासी समाज विकास की मुख्यधारा में होता
श्री सिंह कांग्रेस की लगातार हार से बुरी तरह हताश और निराश हो चुके है देश की जनता तो कांग्रेस का समर्थन कर नहीं रही दिग्विजय सिंह विदेशी मदद के लिये आमंत्रण दे रहे है और अपनी मानसिक स्थिती का भद्दा प्रदर्शन कर रहे है । सिवनी के कार्यक्रम में उन्होंने आदिवासी हितों की रक्षा के लिये लड़ाई लडऩे की बात बड़ी बेशर्मी से कही यह कहते समय उन्हें इस बात का ख्याल भी नहीं आया कि उनके मुख्यमंत्रित्व काल में सबसे अधिक शोषण आदिवासी भाईयों का हुआ यदि उस समय आदिवासी कल्याण की जरा भी चिंता कर ली जाती तो आज आदिवासी समाज विकास की मुख्यधारा में होता वह तो भला हो भाजपा की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार का जिनके कार्यकाल में आदिवासी समाज के कल्याण को प्राथमिकता में रखते हुये कल्याणकारी योजनाएँ बनायी जा रही है । आदिवासी समाज के जल जंगल जमीन के अधिकार को सुरक्षित करने के लिये प्रदेश की आदिवासी हितैषी शिवराज सरकार ने पेसा कानून लागू किया है । वयोवृद्ध नेता को स्मरण होना चाहिये कि कांग्रेस ने आदिवासी हितो की कभी कोई ईमानदारी से चिंता नहीं की केवल उन्हें अपना वोट बैंक ही समझा परंतु भाजपा के प्रेरणापुंज पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी बाजपेयी ने आदिवासी समाज के हितो के संरक्षण के लिये उनकी समस्याओं के पूरी संवेदनशीलता से निराकरण के लिये आदिवासी मंत्रालय की स्थापना की और उसी समय पेसा एक्ट की आधारशिला भी रखी गयी और माननीय दिग्विजय सिंह को यह बात भी स्मरण होना चाहिये कि कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने कहा था कि वे जनकल्याण के नाम पर एक रूपये भेजते है आमजनता तक उसमें से पंद्रह पैसे ही पहुँचते है दिग्विजय सिंह जी कल्पना करना चाहिये कि कांगेस के शासन में आमजनता के साथ किस कदर बेईमानी होती होती थी । कांग्रेस की दुर्दशा के लिये कांग्रेस के पाप ही जिम्मेदार है बेजान ईव्हीएम को दोष मत दो ।
कौन शाकिर भाई है जो साढ़े नौ करोड़ खर्च करेंगे
भाजपा सह मीडिया प्रभारी ने विज्ञप्ति में आगे कहा कि कांग्रेस ने आदिवासी समाज के साथ हमेशा कुटिलता और छल करने काम किया है । सिवनी में दिग्विजय सिंह ने उसी के अनुरूप एक घोषणा कर दी कि दलसागर तालाब में भगवान बिरसा मुंडा जी की मूर्ति स्थापित करने के लिये सिवनी नगरपालिका के शाकिर भाई साढ़े नौ करोड़ की राशि खर्च करेंगे । दिग्विजय सिंह की इस घोषणा के बाद सिवनी नगर में शाकिर भाई की तलाश हो रही है ।




