छिंदवाड़ामध्यप्रदेश
नकुलनाथ का कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
दो दिवसीय दौरे पर छिन्दवाड़ा पहुंचे पूर्व सांसद नकुलनाथ
Chhindwara 19 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ का दो दिवसीय दौरे पर छिन्दवाड़ा आगमन हुआ। विशेष वायुयान से ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पहुंचे नकुलनाथ जी का कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं व आमजन ने भव्य स्वागत किया। ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुष्पहार व पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मिक स्वागत किया।
इस दौरान उपस्थित समस्तजनों ने उन्होंने भेंट की। वरिष्ठ नेताओं ने उनकी आगवानी की। हवाई पट्टी से वे कार द्वारा निज निवास शिकारपुर कमलकुंज पहुंचे जहां पूर्व से बड़ी संख्या में उपस्थित छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिले से आए कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। तदोपरांत जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के पश्चात नरसिंहपुर रोड स्थित चौखड़ा नंदन हिल्स में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर जिला कांग्रेस, विधायकगण, शहर कांग्रेस, जिला महिला कांग्रेस, शहर महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, युवक कांग्रेस, कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ, नगर पालिक निगम के कांग्रेस पार्षदगण, एनएसयूआई, कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ सहित कांग्रेस के समस्त विभाग, प्रकोष्ठ व अनुसांगिक संगठनों के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।



