छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीति

नगर के विकास के संबंध में भाजपा नेता ज्ञानचंद सनोडिया ने आयुक्त से की चर्चा

मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री को दिये ज्ञापन

 

सिवनी 11 अप्रैल 2023
सिवनी यशो:- सिवनी नगर विकास को गति देने के लिये सिवनी नगर पालिका में भाजपा पार्षद दल के नेता ज्ञानचंद सनोडिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपा तथा नगरीय प्रशासन के आयुक्त भारत यादव से भोपाल में भेंट कर नगर विकास की अनेक योजनाओं एवं नगर की अनेक समस्याओं के संबंध में चर्चा की ।
श्री सनोडिया ने नगरीय प्रशासन के आयुक्त भरत यादव के कार्यालय पहुँच कर नगर विकास के अनेक विंदुओं पर चर्चा की जिसमें से श्री यादव ने अनेक योजनाओं के बेहतर क्रियांवयन के लिये राशि बढ़ा दी । आयुक्त श्री यादव ने अमृत योजना २.० के अंतर्गत मठ तालाब सौन्दर्यीकरण के स्वीकृत राशि ६५ लाख को एक करोड पचास लाख रूपये कर दिया एवं दलसागर तालाब के सौन्दर्यीकरण के लिये दस करोड़ रूपये की राशि स्वीकृति का आश्वासन दिया । नगर की पेयजल व्यवस्था को सुचारू और व्यवस्थित करने के िलये अमृत योजना २.० के अंतर्गत स्वीकृत ३५ करोड़ की राशि को डीपीआर के अनुसार संपूर्ण राशि ५४ करोड़ को स्वीकृति प्रदान कर दी है ।
इसके साथ श्री यादव ने ज्ञानचंद सनोडिया से कहा कि नगर पालिका पुर्नजीवीकरण योजना के तहत यदि नगर पालिका परिषद प्रस्ताव भेजती है तो उसे तत्काल स्वीकृति दी जावेगी । इसके साथ ही उन्होंने नवीन कलेक्टर कार्यालय, बस स्टैण्ड को नवीन बनाने की बात कही श्री सनोडिया ने नगर प्रशासन आयुक्त भरत यादव को बताया कि नगर पालिका लायब्रेरी के स्थान पर सुंदर कम्पलेक्स का निर्माण किया जा सकता है जिससे परिषद की आमदानी बढेगी ।
श्री सनोडिया ने कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार जनहित और विकास के कार्यो के लिये मुक्त हाथों से धन उपलब्ध कराने तैयार है जिससे जनता का व्यापक लाभ होता है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!