WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

मुख्यमंत्री के विरोध में भद्दा प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किये जाये – भाजपा

दोषी अधिकारियों पर भी की जाये जिम्मेदारी निर्धारित

सिवनी 11 अप्रैल 2023
सिवनी यशो:- सिवनी जिला कांग्रेस के नेतृत्व में पिछले दिनों प्रदेश यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान के विरोध में अनावश्यक विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम किया और इस दौरान कांग्रेस के नेताओं द्वारा जिस प्रकार का भद्दा प्रदर्शन किया गया वह लोकतांत्रितक अधिकारों के विपरीत आपराधिक श्रेणी का कृत्य है इस विरोध प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस के सभी नेताओं पर आपराधिक प्रकरण दर्ज तत्काल दर्ज किये जाने चाहिये तथा इस प्रदर्शन में मूक दर्शक बनी रही पुलिस और प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों के विरूद्ध भी जिम्मेदारी तय की जाना चाहिये ।
उक्ताशय की बात भाजपा सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से पूर्व विधायक नरेश दिवाकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष लालमणी लालू राय भाजपा जिला मंत्री द्वय श्रीनिवास मूर्ति एवं संजीव मिश्रा ने संयुक्त रूप से कही । इन्होंने अपने बयान में कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता को अपना भगवान मानते हुये उनके कल्याण के लिये हर तरह से योजनाएँ बनायी गयी है । प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की मातृशक्ति को एक हजार रूपये प्रतिमाह देने की घोषणा की तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी को तकलीफ हो गयी और लगातार अनर्गल बयानबाजी कर रहे है प्रदेश की विकास संबंधी योजनाओं के विरोध में झूठ और भ्रम फैलाने का काम कर रहे है । कांग्रेस के पास जनता के बीच जाने का कोई मुद्दा नहीं है कांग्रेस ने 18 माह के शासन में जो करतूत की है उसका वे जनता को जबाव देने की स्थिती में नहीं है परंतु सत्ता पाने की झटपटाहट में प्रदेश में नाकारात्मकता का वातावरण बना रहे है और प्रदेश का माहौल बिगाडऩे में लगे हुये है ।
भाजपा के नेताओं ने कहा कि सिवनी जिला मुख्यालय में कांग्रेस ने लोकतांत्रिक अधिकारों का हवाला देकर जिस दहशतगर्दी के साथ सड़क पर हंगामा किया है वह आपराधिक श्रेणी में आता है । आंदोलन में शामिल कांग्रेसियों के विरूद्ध तत्काल प्रकरण दर्ज किये जाये तथा कांग्रेस के इस ओछे प्रदर्शन के दौरान प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री के विरूद्ध अपमानजनक भाषणबाजी और प्रदर्शन के समय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मूक दर्शक बने रहे उनके विरूद्ध भी जिम्मेदारी निर्धारित की जाना चाहिये । भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के अमर्यादित प्रदर्शन की निंदा की है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!