छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कांग्रेस कार्यालय में मनायी गयी अंबेडकर जयंती

15 अप्रैल 2023
सिवनी यशो:- जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय इंदिरा भवन सिवनी में भारतीय संविधान के शिल्पकार, समाज सुधारक स्वतंत्रत भारत के प्रथम कानून एवं न्याय मंत्री, भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेड़कर जी की जयंती मनायी गई। आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर सर्वप्रथम प्रात: बाबा साहेब अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना, जिला संगठनमंत्री एड. पंकज शर्मा सहित उपस्थित कांग्रेस जनों ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पीत की, पश्चात दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पूज्य बाबा साहेब के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर याद कर उनकी जीवनी एवं देश के प्रति उनके किये गये कार्यो पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर मोहनसिंह चंदेल, विष्णु करोसिया, अतुलचंद मालू, सुजीत नाहटा, घनश्याम सनोडिया, रामकुमार कुल्हाडा मासाब, मदन सक्सेना, मोहनसिंह ठाकुर, गेंदलाल भलावी, प्रयाग डहेरिया, निर्मल निखारे, विनोद यादव, विजय उइके, एड. श्याम डहेरिया, विजेन्द्र करोसिया, गनेश प्रसाद सनोडिया, श्रीमती ललिता बघेल, शिव सनोडिया, टिकेन्द्र देशमुख, रामकिशोर बघेल, विनोद नामदेव, हुकुमचंद सनोडिया, दिलीप दयारामानी, नितिन बघेले, विनोद कुमार नाग, नितिन डहेरिया, ठा. जयप्रकाश परिहार, रहीम शाह, रंजीत परिहार, बलराम डहेरिया, संजय जंघेला, कमलेश नागवंशी, साहबलाल, दिलीप कुरवेती, अजय पेशवानी, सतेन्द्र बघेल, ममतेश चैहान, मयूर चैरसिया, विजय गोलू चैरसिया सहित बडी संख्या में कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button