छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

 काराबोह नर्सरी में लगाया एक पौधा माँ के नाम

नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा का स्वच्छता ही सेवा अभियान जारी

छिंदवाड़ा यशो:- नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर  तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंर्तगत सोमवार को  निगम छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम आहके एवं कमिश्नर चंद्रप्रकाश राय के कुशल मार्गदर्शन में वार्ड 01 काराबोह नपानि नर्सरी में एक पौधा माँ क़े नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें पर्यावरण प्रेमियों द्वारा पौधरोपण कर छिंदवाड़ा को नंबर वन बनाने हेतु स्वच्छता की शपथ ली गई। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सर्वोदय अहिंसा के प्रदेश संयोजक एवं नगर पालिक निगम स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन, हरमान सिंह भट्टी, बादल भारद्वाज सहित वार्ड पार्षद श्रीमती रोशनी उइके, बबलू विश्वकर्मा, अलका शुक्ला, मीना पाडऱकर के साथ विशाल कराड़े, लकी पाल, गोलू मासाब, राहुल सिमनेकर, प्रकाश बर्डे, एस.पी. सेवेतीया, सी.एल. सूर्यवंशी, परसराम परिहार सहित नगर पालिक निगम क़े अधिकारी, कर्मचारी, क्षेत्रवासियो सहित सिध्दीविनायक टीम ने सम्मिलित होकर पौधारोपण किया और छिंदवाड़ा को स्वच्छ – स्वस्थ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button