
सिवनी 10 अप्रैल 2023
केवलारी यशो:-
केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह ने प्राकृतिक आपदा से विधानसभा क्षेत्र में किसानों की हुई नुकसानी का जायजा लिया । श्री पाल विधानसभा क्षेत्र के प्रभावित ग्रामों में पटवारी तहसीलदार एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ में खेतों में पहुँचे और उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की संवेदनशील सरकार है और यह सरकार प्राकृतिक आपदा में पूरी तरह किसानों के साथ है । श्री पाल ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे नुकसानी का आंकलन मानवीय आधार पर करें तथा किसानों को नुकसानी का बेहतर मुआवजा मिल सके इसकी गंभीरता से चिंता करें ।
केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह ने आज 10 अप्रैल को क्षेत्र के ग्राम पलारी में आयोजित ज्ञान सागर अनुराग विद्यालय के वार्षिक महोत्सव में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इसके पश्चात उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सरेखा,पांजरा, जामुनपानी, बगलाइर्, मरकावाडा सहित अन्य गांव में असमय अतिवृष्टि आंधी तूफान से नुकसान का जायजा खेतों में पहुँच कर लिया किसानों ने बताया कि गेहुँ की फसल की कटाई चल रही है फसल पूरी तरह तैयार है परंतु बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद हो रही है । क्षेत्र में पहुँचे विधायक के साथ तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारियों, कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे । ंश्री पाल ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि समय रहते सभी किसानों को पूरा पूरा मुआवजा मिले और किसानों की नुकसानी का गंभीरता से आंकलन किया जाये । श्री पाल ने कहा कि किसानों पर आयी इस आपदा में सरकार उनके साथ है किसानों की हर संभव मदद की जायेगी । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।



