छिंदवाड़ाटेक्नोलॉजीनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

गर्ल्स स्पेशल कैंपस रिक्रूटमेंट  ड्राइव में 26  छात्राएं चयनित हुई

सिवनी 12 अप्रैल 23

  सिवनी यशो:- प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सिवनी  एस के आड़े ने बताया की संस्था में विगत 11 अप्रैल  2023 को जान डियर कंपनी देवास द्वारा गर्ल्स स्पेशल कैंपस रिक्रूटमेंट  ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें डिप्लोमा अंतिम वर्ष की मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पॉलीटेक्निक महाविद्यालय  सिवनी, बालाघाट एवं खिरसाडोह छिंदवाड़ा की  छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें 26  छात्राओं को अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा पश्चात  कंपनी में 15000/- रू. प्रतिमाह पर डिप्लोमा ट्रेनी पद पर चयन किया गया। कैंपस रिक्रूटमेंट  ड्राइव में कंपनी की ओर से एचआर मैनेजर श्री प्रकाश बिष्ट, सुश्री सृष्टि तिवारी, सुश्री कोमल परमार एवं कैप्टन जेसन थामस उपस्थित हुए। इस अवसर पर संस्था के  विभागाध्यक्ष टीपीओ, विभागाध्यक्ष मैकेनिकल, विभागाध्यक्ष इलेक्ट्रिकल, विभागाध्यक्ष कंम्पयूटर  एवं अन्य स्टाफ ने सहयोग प्रदान किया।   

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!