Mon, 23 Nov 2026 | 10:38:02 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन कलेक्टर का सख्त रुख, देरी से पहुंचे दो अधिकारियों पर 500-500 रुपए का जुर्माना अधूरे काम के बीच कैसे हो गया जल जीवन मिशन का हैंडओवर? उठे गंभीर सवाल प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन मंडला की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन, यशवंत डिके बने कार्यकारी अध्यक्ष संविधान बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर धनौरा में कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित आज निकलेगी 1100 फीट लंबी भव्य चुनरी यात्रा, मां बैनगंगा को अर्पित होगी चुनरी कार्तिक पूर्णिमा पर सीलादेही धाम में भक्ति और विकास का संगम, 56 भोग के साथ टीन शेड का लोकार्पण करेंगे विधायक दिनेश राय मुनमुन छपारा बाईपास पर कंटेनर के अचानक यू-टर्न से पलटा टमाटर से भरा ट्रक, लाखों का माल बर्बाद सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में दस्तक, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन कलेक्टर का सख्त रुख, देरी से पहुंचे दो अधिकारियों पर 500-500 रुपए का जुर्माना अधूरे काम के बीच कैसे हो गया जल जीवन मिशन का हैंडओवर? उठे गंभीर सवाल प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन मंडला की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन, यशवंत डिके बने कार्यकारी अध्यक्ष संविधान बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर धनौरा में कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित आज निकलेगी 1100 फीट लंबी भव्य चुनरी यात्रा, मां बैनगंगा को अर्पित होगी चुनरी कार्तिक पूर्णिमा पर सीलादेही धाम में भक्ति और विकास का संगम, 56 भोग के साथ टीन शेड का लोकार्पण करेंगे विधायक दिनेश राय मुनमुन छपारा बाईपास पर कंटेनर के अचानक यू-टर्न से पलटा टमाटर से भरा ट्रक, लाखों का माल बर्बाद सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में दस्तक, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त

2047 तक भारत को विश्व का विकसित, समर्थ, समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र बनाना हमारा संकल्प : ढालसिंह बिसेन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 21, 2026 09:20 pm / Post views : 107

2047 तक भारत को विश्व का विकसित, समर्थ, समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र बनाना हमारा संकल्प : ढालसिंह बिसेन
शेयर करें:

2047 विकसित भारत का संकल्प: ढालसिंह बिसेन

Seoni 21 September 2026 सिवनी यशो: -  नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानमंत्री सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए अपने सपनों के भारत की कल्पना को भाषण और चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

[caption id="attachment_52188" align="aligncenter" width="300"]2047 तक विकसित भारत का संकल्प बताते ढालसिंह बिसेन ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते पूर्व सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन।[/caption]

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व त्रिविभागीय मंत्री एवं सिवनी-बालाघाट लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन रहे। विद्याभारती के जिला सचिव विनीत अग्रवाल एवं विद्यालय समिति के कोषाध्यक्ष तथा भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक मनोज मर्दन त्रिवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रोहित मेहरोलिया आयोजन के संयोजक रहे।

2047 का भारत होगा विकसित, समर्थ, समृद्ध और शक्तिशाली

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. ढालसिंह बिसेन ने विद्यार्थियों को ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय के व्यापक उद्देश्य से जोड़ते हुए कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक विश्व का विकसित, समर्थ, समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र बनाना संकल्प है। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही आने वाले भारत की दिशा तय करेंगे और उनके सपनों, शिक्षा, संस्कार तथा प्रतिभा से विकसित भारत का निर्माण होगा।

[caption id="attachment_52189" align="alignleft" width="300"]2047 तक विकसित भारत का संकल्प बताते ढालसिंह बिसेन ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते पूर्व सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन।[/caption]

डॉ. बिसेन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के प्रत्येक बच्चे को सुखी, समृद्ध और सुरक्षित भविष्य देने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। देश को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि आने वाली पीढ़ी को एक ऐसा भारत मिले जो हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर, सक्षम और विश्व में प्रभावशाली हो।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपने सपनों को केवल कल्पना तक सीमित नहीं रखने तथा शिक्षा, अनुशासन, संस्कार, परिश्रम और राष्ट्रभक्ति के माध्यम से उन्हें साकार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश की युवा पीढ़ी अपने दायित्व को समझकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

चित्रों और भाषणों में विद्यार्थियों ने दिखाया अपने सपनों का भारत

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आकर्षक चित्रों का निर्माण किया तथा भाषण के माध्यम से भारत के भविष्य को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में देश की प्रगति, विकास, शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की कल्पना दिखाई दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, मां भारती एवं परम श्रद्धेय ओम के समक्ष पूजन-अर्चन तथा दीप मंत्र के साथ हुआ। विद्यालय में विराजित गणपति जी के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया।

[caption id="attachment_52187" align="alignright" width="300"]2047 तक विकसित भारत का संकल्प बताते ढालसिंह बिसेन ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते पूर्व सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन।[/caption]

विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सृष्टि यादव, रोली कर्वेती, सृष्टि बघेल, गरिमा नरेती, संजना डहेरिया एवं सांक्षगिरी गोस्वामी को मुख्य अतिथि डॉ. ढालसिंह बिसेन द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

विद्यालय परिवार की ओर से मंचासीन अतिथियों का परिचय एवं स्वागत जीतेन्द्र सोनी एवं कृष्णमुरारी द्वारा किया गया।

मनोज मर्दन त्रिवेदी ने किया आभार प्रदर्शन

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय समिति के कोषाध्यक्ष मनोज मर्दन त्रिवेदी ने अतिथियों, विद्यालय परिवार एवं प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन व्याख्याता प्रकाश गुप्ता ने किया।

यह भी पढ़े :-
साइबर ठगी के 35 लाख रुपये वापस, छपारा पुलिस की बड़ी कामयाबी छात्रों की गूंज नहीं, यह झूठ की गूंज है’—CM मोहन यादव का राहुल गांधी पर पलटवार 3 हजार दीपों से जगमगाया बैनगंगा घाट, भाजपा ने मनाया “आशीर्वाद का दीया” 7,400 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी ई-स्कूटी, मेधावी छात्रों को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात https://dprcg.gov.in/post/1789393344/Raipur-Make-the-Seva-Sankalp-Abhiyan-a-celebration-of-public-participation-Chief-Minister-Shri-Vishnu-Deo-Sai

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष