WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

छिंदवाड़ा से सिवनी के बीच 110 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से चलेंगी ट्रेन

छिंदवाड़ा से सिवनी के बीच 110 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से चलेंगी ट्रेन
सिवनी 27 मार्च 2023
सिवनी यशो:- बहुप्रतिक्षित सिवनी रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन शीघ्र होने की उम्मीद की जा सकती है हालांकि अभी तिथि घोषित नहीं की गयी ह ेपरंतु जिस तरह से रेल विभाग का अमला सक्रिय है उससे प्रतीत होता है कि अप्रैल माह में रेलगाडिय़ा पटरियों पर दौडने लगेंगी । गत शनिवार को छिंदवाड़ा से नैनपुर के बीच खाली विघुत इंजिन को दौड़ाया गया जिसकी स्पीड 121 किमी प्रति घंटा बतायी गयी ।
डीआरएम नमिता त्रिपाठी ने कुछ दिनो पूर्व सिवनी निरीक्षण के दौरान बताया था रेल्वे की तैयारियाँ पूर्ण है रेल मंत्रालय से निर्देश प्राप्त होते ही ट्रेनों का संचालन छिंदवाड़ा से सिवनी के बीच प्रारंभ कर दिया जायेगा । इस मार्ग पर पहले 900 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से ट्रेन चलना था परंतु अब नये निर्देशों के अनुसार 110 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से रेल दौड़ायी जायेगी । ।
जानकारी के अनुसार डीआरआएम के आदेश पर मंडल अभियंता, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर ने ऑपरेशन मैनेजर नागपुर मंडल को पत्र लिखा था। जिसके परिपालन में छिंदवाड़ा से नैनपुर तक शनिवार को 121 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से विद्युत इंजन दौड़ाया गया। इंजिन छिंदवाड़ा से दोपहर 12.15 बजे 121 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से नैनपुर के लिए रवाना किया गया था जो दोपहर एक बजकर दो मिनिट पर सिवनी में रूके बिना नैनपुर के लिये निकला जो दोपहर 03 बजकर 20 मिनिट पर नैनपुर पहुँचा । जिस स्पीड से खाली इंजिन दौड़ा है उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस रेल मार्ग पर 110 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से टे्रनों का परिचालन किया जा सकता है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!