छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशलाइफस्टाइलसिवनीहेल्थ

जनसुनवाई में व्हीलचेयर पाकर प्रसन्नचित हुए दिव्यांग कैलाश

खुशियों की दास्ताँ

सिवनी 25 अप्रैल 23
सिवनी यशो:- प्रति मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई आमजनों एवं जरूरतमंदों के लिए एक बड़ी राहत देने का कार्य कर रही है। जनसुनवाई के माध्यम से आवेदन प्रत्यक्ष रूप से वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का निराकरण करा पाते हैं। ऐसा ही उदाहरण मंगलवार 25 अप्रैल को आयोजित हुई जिलास्तरीय जनसुनवाई में दिखाई दिया, आयोजित जनसुनवाई में तहसील सिवनी ग्राम बकोड़ी निवासी श्री कैलाश जंघेला अपनी समस्या का निराकरण कराने जनसुनवाई पहुंचे, जहां दिव्यांग आवेदक के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए सीईओ जिला पंचायत श्रीमती निधि सिंह राजपूत द्वारा सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग को दिव्यांग कैलाश को त्वरित रूप से व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ओदशों के परिपालन में विभाग द्वारा तत्काल जनसुनवाई में ही कैलाश को व्हीलचेयर प्रदान की गई। व्हीलचेयर मिलने से दिव्यांग कैलाश अत्यन्त प्रसन्न चित होकर अपने घर की ओर रवाना हुए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button