छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

नालियों की गंदगी से युक्त पेयजल की हो रही सप्लाई

नगरपालिका की पानी की पाइप लाइन वाल्ब से मिल रहा नाली का दूषित जल – जनता पी रहे गंदगी का पानी

सिवनी 22 अप्रैल 2023
सिवनी यशो:- शहरी क्षेत्र में नगरपालिका द्वारा प्रदाय पेय जल पाइप लाइन के जल गति नियंत्रण बाल्व से नाली की गंदगी रिस कर मिल रही है जिसे लोग पी रहे है। पेयजल पाइप लाइन में पानी की निकासी को नियंत्रित करने हेतु जगह जगह बाल्व लगाए गए है जिनको नियमानुसार सुरक्षित नही बनाया गया है जिससे पाइप लाइन के पास की नाली की गंदगी युक्त पानी उस बाल्व से होता हुआ पेय जल में मिलकर लोगो के घरों में पहुंच रहा है।
नगरपालिका प्रशासन की अमानवीय घोर लापरवाही को उजागर करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता संतोष चौबे द्वारा यह मुद्दा उठाया गया है कि शहर की लगभग 90 प्रतिशत आबादी नगर पालिका द्वारा प्रदाय पेय नलजल योजना के अंतर्गत घर के नल कनेक्शन पर निर्भर है जिसमे बैनगंगा नदी का पवित्र पानी आता है लोगो का इस जल के प्रति धार्मिक महत्व है लोग पवित्रता आत्मिक शुद्धि के रूप में इस जल को महत्ता देते हुए इसका उपयोग करते है । जब इस जल में नाली की गंदगी मिलकर आ रही है तो इस अमानवीय कृत्य के लिए लोग नगर पालिका को कभी क्षमा नही करेंगे।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए श्री चौबे द्वारा कहा गया है जी नल जल योजना के अंतर्गत नवीन जल पाइप लाइन बिछाई गई है जिससे घरों में नल के कनेक्शन दिए गए है इस पाइप लाइन में पानी के प्रेशर व बहाव को नियंत्रित करने हेतु जगह जगह वाल्ब लगाए गए है जिसको एक नगर पालिका का कर्मचारी प्रतिदिन नियंत्रित करता है।शहर में यह पाइप लाइन नाली से लगी हुई बिछाई गई है जिसमे वाल्ब के कैप की ऊँचाई नाली के लेवल पर है जिसको लगते समय नाली तो तोड़ा गया था जिससे नाली की गंदगी के अंदर वाल्ब डूबा रहता है नगरपालिका कर्मचारी नाली के अंदर डूबे वाल्ब को एक बड़े पाने की मदद से कंट्रोल करता है जब पाइप में पानी का प्रेसर आता है तो वाल्ब से पानी हवा के साथ निकलता है जब पानी का प्रेसर बन्द होता है तो नाली का पानी वापिस जाता है।यह घटना प्रतिदिन होती है इसको कोई भी व्यक्ति ध्यान से देख सकता है पूरे शहर में सैकड़ो वाल्ब लगे है सभी नाली से लगे है।
श्री चौबे द्वारा बताया गया कि इस वाल्ब की सुरक्षा की जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की थी जिसको नवीन जल योजना के ठेकेदार फर्म से करवाना था पाइप लाइन में वाल्ब की सुरक्षा व रख रखाव हेतु नियमावली है परंतु जिम्मेदार द्वारा आर्थिक लाभ लेने के कारण इस तरफ ध्यान नही दिया गया है।
सभी लोग नाली की गंदगी के साथ गंदा बदबूदार पानी पी रहे है जो अमानवीयता है इससे लोगो का मानसिक व शारीरिक पतन होगा उनको गंभीर बीमारी के साथ संक्रमण का खतरा सदैव बना रहेगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button