छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

27 अप्रैल को मुख्यमंत्री का बबलिया(निवास) आगमन. तैयारी को लेकर भाजपा की बैठक

22 अप्रैल 2023

27 अप्रैल को मुख्यमंत्री का बबलिया(निवास) आगमन. तैयारी को लेकर भाजपा की बैठक - Seoni Newsमण्डला यशो:- प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास विधानसभा क्षेत्र के बबलिया देवरीकला में आयोजित कार्यक्रम में आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में केन्द्रीय इस्पात व ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भीष्म द्विवेदी, विधायक देवसिंह सैयाम की उपस्थिति में भाजपा जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार निवास विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बबलिया देवरीकला स्थान पर लाडली बहना योजना पर आधारित कार्यक्रम के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनो के साथ सवांद, भाजपा पदाधिकारियों के साथ चर्चा तथा जिले के विकास से जुड़ी विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं, भाजपा जिला कार्यालय में 27 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम को लेकर विस्तृत रूपरेखा तय की गयी है तथा सभी मण्डलों को कार्यक्रम की तेयारी को लेकर दायित्व दिया गया है। बैठक में पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते, डॉ शिवराज शाह, भगवती श्रीधर, रतन ठाकुर, राजेश पाठक, विनोद कछवाहा, मीना हरदहा, शशि पटेल, सुषमा मिश्रा, पारस असरानी, थामन बरमैया, संजीत पाण्डे, संदीप सिंह, शिव पूसाम, कृष्ण कुमार चौकसे, आशाराम भारतीया, अनुराग चौरसिया, प्रहलाद मरकाम, आकाश पाण्डे, रामचंद्र यादव, धमेन्द्र मिश्रा, सूर्यकांत जंघेला, अजयपुरीगोस्वामी, दिनेश रजक, शंभू साहू, चिरंजीव कोकडिया, मनोज मिश्रा, रूपेन्द्र खडगरे, मथुरा यादव, डॉ विजय सर्वटे, उमेश शुक्ला, आशीष झरिया, महेन्द्र राठोर, जाकिर हुसैन, प्रवीर तिवारी, संतोष रजक, राजेश जोशी, अंशुमाली शुक्ला, मनीष दुबे, रमेश चौकसे, उपस्थित थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button