छिंदवाड़ाबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक सामूहिक अवकाश पर

परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक सामूहिक अवकाश पर

सिवनी 15 मार्च 2023
सिवनी यशो :- महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी और पर्यवेक्षक के राज्यस्तरीय संयुक्त मोर्चा संघ के आवाहन पर सिवनी जिले के सभी परियोजना अधिकारी और पर्यवेक्षक 15 मार्च बुधवार से अनिश्चित कालीन सामूहिक अवकाश पर हैं। इस संबंध में जिला कलेक्टर सिवनी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अवगत करा दिया गया है।
संयुक्त मोर्चा संघ के जिला अध्यक्ष राजश्री मेश्राम और मधु बघेल ने बताया कि विगत 30 वर्षो से लगातार अपनी मांगों के लिए संघर्षरत है। साथ ही विगत 2 वर्षों से प्रभावी तरीको से निरंतर अपनी मांगों के पूर्ति के लिए विभिन्न अवसरों पर ज्ञापन के माध्यम से शासन को अवगत कराया गया। किंतु लंबित मांगों पर यथा वेतन विसंगति, ग्रेड पे,टाइम स्केल,पदोन्नति,संविदा पर्यवेक्षको के नियमतिकरण,विकासखंड सशक्तीकरण अधिकारी के नाम से प्रभारी शब्द हटाने की मांग को लेकर विभिन्न अवसर पर शांतिपूर्ण तरीके से लिखित रूप से अवगत कराया गया परंतु शासन द्वारा मांगो के संबंध में संतोष जनक समाधान नहीं दिये जाने कारण यह कदम उठाना पड़ा । जिला सहित पूरे प्रदेश में परियोजना अधिकारी और पर्यवेक्षक 15 मार्च से सामूहिक अवकाश पर है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button