छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनीहेल्थ

पार्षद और पत्रकार के सेवाभाव से असहनीय दर्द से बुजुर्ग को मिली राहत

सिवनी 03 मई 2023
नैनपुर यशो:- नैनपुर उम्र का आखरी पड़ाव देह साथ छोड़ती हुई अपनो का पता नही सिर्फ नाम गोविद राम पिता बाल किशन सोनी पता हरियाणा बता रहे एक उम्र दराज दो दिन से स्थानीय बस स्टैंड नैनपुर में डेरा डाले थे । उनके पास से बदबू आ रही थी और पैर में घाव था लोग देखते रहे मुंह में कपड़ा बांध के निकलते रहे ।
आज जब बदबू तेज हुई तो किसी ने पार्षद मोहित झरिया को खबर दी मोहित ने स्थानीय पत्रकार दीपक को बताए तब दोनों ने बिना देर किए 108 से लकी राय और सुभाष नाग की मदद से दादा जी को सिविल अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ जानकारी आने पर पहले से ही डॉक्टर राजीव चावला और स्टाफ उपलब्ध थे ड्रेसर राजेश जी पैथोलाजी के कैलाश विश्वकर्मा चतुर्थ क्लास कर्म चारी सोनू की मदद से घाव को खोला और साफ किया पिक विचलित कर सकती है घाव में कीड़े पड़ गए थे जिस को अच्छे से साफ किया गया जब उम्र दराज दादा को दर्द से राहत मिली दादा को भर्ती करा के चार से पांच दिन रोज ड्रेसिंग करनी है जब कीड़े जायेगे और घाव भर जायेगा नियति की मार उम्र के अंतिम पड़ाव पर भी दादा अकेला है । स्थानीय पत्रकार की और पार्षद सहित चिकित्सीय स्टाफ के सेवाभाव से उक्त बुजुर्ग का ईलाज चल रहा है और शीघ्र ही ठीक होने की बता कहीं गयी है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button