हेल्थछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

आज मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा में रक्तदान शिविर, पूर्व विधायक रमेश दुबे ने की सहभागिता की अपील

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का आयोजन; दोपहर 1 बजे से शुरू होगा शिविर

Chhindwara 16 September 2026
छिंदवाड़ा यशो:-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से शुरू किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। भाजपा द्वारा जारी जानकारी के अनुसार शिविर का आयोजन भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के माध्यम से किया जा रहा है। अभियान की शुरुआत रक्तदान शिविरों सहित विभिन्न सेवा गतिविधियों से होने की जानकारी भी राष्ट्रीय स्तर पर दी गई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने रक्तदान शिविर के लिए पूर्व विधायक चौरई पंडित रमेश दुबे को संयोजक नियुक्त किया है। कार्यक्रम प्रभारी एवं पूर्व नगर निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी ने बताया कि शिविर दोपहर 1 बजे से मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा में प्रारंभ होगा।

पूर्व विधायक रमेश दुबे ने नागरिकों से शिविर में सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग किया जा सकता है।

रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल

कार्यक्रम से जुड़े डॉ. कृष्णा हरजनी ने कहा कि शिविर का उद्देश्य समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता में सहयोग करना है। उन्होंने स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आग्रह किया।

सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाना है और इसके तहत रक्तदान, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा अन्य सेवा गतिविधियां प्रस्तावित हैं।

यह भी पढ़े :-

प्रसव पीड़ा में महिला को चारपाई पर ले जाना पड़ा अस्पताल, कीचड़ में एंबुलेंस भी बेबस

आवारा कुत्तों से बचाव के लिए चौराहों पर बनें ‘रिंग’, शेषराव यादव ने प्रशासन के सामने रखा सुझाव

पेंच में 110 गाइडों की दक्षता बढ़ाने पर जोर

लापता 45 वर्षीय व्यक्ति का खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

सिवनी में ‘आशीर्वाद का दीया’ से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत, नगरीय निकाय भी होंगे सहभागी

https://www.redcrossblood.org/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button