Uncategorizedछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

बूथों की मजबूती ही हमारा एकमात्र लक्ष्य – हितानंद शर्मा

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री ने संगठनात्मक बैठक ली

सिवनी 04 मई 2023
सिवनी यशो:- बूथों पर पार्टी की योजना के अनुसार 51 प्रतिशत वोट शेयर करने की दृढ़ इच्छाशक्ति से काम करना है प्रदेश में हमारी पुन: सरकार बने इसके लिये पूर्ण समर्पण के साथ हर कार्यकत्र्ता की भागीदारी सुनिश्चित कर टीम भावना से करना है । प्रदेश और केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करे और हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये हमारे सार्थक प्रयास होना चाहिये । कलस्टर बनाकर पूरी टीम के साथ व्यापक संपर्क और संगठन की मजबूती के लिये कार्य सुनिश्चित करें । उक्ताशय के विचार प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी शर्मा ने अपने सिवनी जिले के प्रवास के दौरान मधुरम पैलेस में जिले के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में व्यक्त किये ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी शर्मा गुरूवार को सिवनी जिले के प्रवास थे इस दौरान उन्होंने जिले के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक लेकर संगठनात्मक विषयों और कार्य विस्तार पर चर्चा की । श्री शर्मा ने कहा कि जिले के बूथ विस्तारक अभियान -2 की समीक्षा करते हुये जिले के समस्त बूथों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने के लिये निर्देशित करते हुये कहा कि हमें बूथ की मजबूती के लिये पूरी क्षमता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है और जिले की चारों विधानसभाओं पर जीत का परचम लहरना है । जिन बूथों में बूथ विस्तारक योजना -2 के अनुसार कार्य पूर्ण नहीं हुये है उन्हें शीघ्र पूर्ण करें और हर बूथ पर प्रदेश नेतृत्व द्वारा 22 प्रकार के करणी कार्यो को करें । श्री शर्मा ने कहा कि जिले में टीम भावना से कार्यो की पूर्णता सुनिश्चित की जाये विधानसभा क्षेत्रों में कलस्टर बनाकर कार्य करें और कार्यकत्र्ताओं का मनोबल बढाये । सरकार की जनकल्याण की योजनाओं का व्यापक प्रचार करने के साथ योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों से संपर्क करें और उन्हें अपने साथ जोड़े । श्री शर्मा ने कहा कि मातृशक्ति के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश सरकार द्वारा प्रारंभ की अभिनव योजना लाड़ली बहना का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुये मातृशक्ति के बीच महिला मोर्चा को कार्य करने के लिये योजनाएँ बनाये ।
इस बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं संंभाग प्रभारी सुश्री कविता पाटीदार जी,युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, जिला संगठन के प्रभारी सतानंद जी गौतम, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक दुबे, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता वेद सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, जिला महामंत्री जयदीप सिंह चौहान, गजानंद पंचेश्वर, अजय डागोरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप राय, जिला मंत्री श्रीनिवास मूर्ति उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button