सिवनीमध्यप्रदेश

सेवा संकल्प अभियान की कार्ययोजना को लेकर भाजपा की बैठक, 7 सितंबर को जिला कार्यसमिति व कार्यशाला

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे 13 प्रमुख कार्यक्रम, बूथ से जिला स्तर तक तय होगी जिम्मेदारी

सिवनी में सेवा संकल्प अभियान की तैयारी, 7 सितंबर को भाजपा की जिला कार्यसमिति

Seoni 06 September 2026
सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान की तैयारियों और कार्ययोजना को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में 7 सितंबर को जिला कार्यसमिति एवं जिला कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली कार्यशाला में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय संगठन प्रभारी सुमेर सिंह सोलंकी तथा जिला संगठन प्रभारी एवं कैंट विधायक अशोक रोहाणी की विशेष उपस्थिति रहेगी।

भाजपा मीडिया विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे भाजपा ध्वज फहराकर की जाएगी। इस अवसर पर सिवनी विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे 13 प्रमुख कार्यक्रम

भाजपा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में 13 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा, जनसंपर्क, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प को आमजन तक पहुंचाने की योजना है।

अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया—25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’, ‘रंगोली राष्ट्र’, ‘वडनगर से वाराणसी’ तथा ‘जनसेवक महाकुंभ—पंचायत से पार्लियामेंट’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बूथ से जिला स्तर तक तय होगी जिम्मेदारी

कार्यशाला में सेवा संकल्प अभियान के सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा, आयोजन की जिम्मेदारियों और संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए बूथ से लेकर मंडल एवं जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

भाजपा का उद्देश्य इन कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवा कार्यों और विकसित भारत के संकल्प को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। जिला कार्यसमिति एवं कार्यशाला में अभियान की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।

यह भी पढ़े :-राष्ट्र निर्माता के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे शिक्षक: सांसद बंटी विवेक साहू

भारी बारिश को लेकर CM मोहन यादव चिंतित, कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

जन्माष्टमी पर CM डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात: पात्र बंदियों की सजा होगी एक माह कम

टीचर्स डे पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, ऑफलाइन होगी TET

https://www.jagran.com/jharkhand/bokaro-bjp-sewa-sankalp-abhiyan-pm-modi-25-years-of-service-40363581.html#google_vignette

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button