WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

 भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत भाजपा उपाध्यक्ष आनंद शर्मा ने बंडोल के शक्ति केन्द्रो का किया सघन दौरा 

  सिवनी यशो:-भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्र व्यापी सदस्यता अभियान के तहत भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं बंडोल मंडल प्रभारी आनंद शर्मा ने बंडोल मंडल के शक्ति केन्द्रों में प्रवास कर कार्यकत्र्ताओं के साथ अनेक ग्रामों में सदस्यता प्रदान करने का कार्य किया और कार्यकत्र्ताओं की बैठके लेकर सदस्यता अभियान को पूरी क्षमता के साथ चलाने का आग्रह किया । श्री शर्मा ने कार्यकत्र्ताओं से कहा कि अपने क्षेत्र में अधिकतम सदस्यता का लक्ष्य पूर्ण करना हम सबकी जिम्मेदारी है । भारतीय जनता पार्टी से हर व्यक्ति जुडऩे के लिये उत्सुक है परंतु हम यदि उनके पास पहुँचेंगे नहीं तो वे सदस्यता से वंचित रह जायेंगे । 
 भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत भाजपा उपाध्यक्ष आनंद शर्मा ने बंडोल के शक्ति केन्द्रो का किया सघन दौरा  - Seoni News
भाजपा की सरकारों ने जिस तेज गति से जनता का जीवन स्तर सुधारने के लिये अनेक जनकल्याणकारी योजनाएँ प्रारंभ कर आम जनमानस में अपना व्यापक विश्वास पैदा किया है । जनकल्याण के साथ ही राष्ट्र को गौरांवित करने वाले कार्य भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ारहे है हर व्यक्ति भाजपा से जुडऩा चाहता है । 
 भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत भाजपा उपाध्यक्ष आनंद शर्मा ने बंडोल के शक्ति केन्द्रो का किया सघन दौरा  - Seoni News
हम सभी कार्यकत्र्ता जनमानस के बीच पहुँचकर अपने सदस्यता अभियान को गति प्रदान करें । इस प्रवास के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश बैस, टेकराम बरकड़े, देवीसिंह राजपूत, आयुष चौहान, जयदीप सिंह ठाकुर सहित अन्य कार्यकत्र्ता साथ रहे । 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!