सैं
कड़ो युवाओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
सिवनी 28 मार्च 23
सिवनी यशो:-. मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के सफलतम तीन वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश के सभी मण्डलों में बाईक रैली के माध्यम से विकास का संदेश दिया गया। इसी क्रम में सिवनी नगर में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष युवराज राहंगडाले के नेतृत्व में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार की विशेष उपस्थिति में बाइक रैली निकाली गई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम तिवारी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप राय, ज्ञानचंद सनोडिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय सोनी, अभिषेक दुबे, सुमित राय, पी जी कॉलेज जनभागीदारी अध्यक्ष बाबा पाण्डे, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मयूर दुबे एवं भाजयुमो के जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्षगण व भाजपा ज्येष्ठ.श्रेष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
चमारी मंडल के सैकड़ो युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता
इसके उपरांत समापन समारोह भाजपा कार्यालय में संपन्न हुआ। जिसमें भाजपा की रीतिनीति से प्रभावित होकर चमारी मण्डल के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और आगामी चुनावों में भाजपा को विजयी दिलाने का संकल्प लिया। इस दौरान भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की देश और प्रदेश की सरकारों ने इतनी जनकल्याणकारी योजनाएं लाई हैं कि गरीब के जीवन स्तर में बहुत बड़ा सुधार आया है। भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचार है जो आज एक जनांदोलन बन चुका है। लाखों लोग भाजपा की विचारधारा से जुडऩे के लिए उत्सुक है। भाजपा एक ऐसा मंच है जो युवाओं को आगे आने के लिए अनेकों अवसर देता है। उक्त जानकारी भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी महेन्द्र बघेल ने दी है। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री तुलेश डहरवाल एवं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष अंकित ठाकुर द्वारा किया गया।