WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

विद्यालय से प्राप्त संस्कारों से समाज को सुखद अनुभूति प्रदान करें – चौधरी

विद्यालय से प्राप्त संस्कारों से समाज को सुखद अनुभूति प्रदान करें - चौधरी - Seoni News
दीक्षांत समारोह गरिमापूर्ण संपन्न

सिवनी 28 मार्च 2023
सिवनी यशो:- विगत दिवस सरस्वती शिशु/उ.मा.वि. भैरोगंज सिवनी की कक्षा बारहवीं में अध्ययनरत छात्र छात्राओं का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि विद्यालय व्यवस्थापक नितिन चौधरी रहे जबकि विशिष्ट आतिथि डॉ. शान्तनु शर्मा एवं मनोज मर्दन त्रिवेदी रहें। समारोह की अध्यक्षता संस्था प्राचार्य ओमप्रकाश यादव ने की।
दीक्षांत समारोह में विद्यालय के व्यवस्थापक श्री चौधरी ने कहा कि आप सभी भैया बहिनों ने विद्यालय से शिक्षा ग्रहण की है इस विद्यालय में आप सभी को शिक्षा के साथ आचार्य परिवार ने संस्कार भी प्रदान किये है विद्यालय का मुख्य उद्देश्य संस्कारवान पीढी़ का निर्माण है आप सभी प्राप्त संस्कारों से समाज को सुखद अनुभूति प्रदान करें,अच्छी उच्च शिक्षा प्राप्त करने में पूरे क्षमता लगा दें । आप सभी जीवन में उन्नति के शिखर में पहुँचे इस प्रकार की सदभावना पूरे विद्यालय परिवार की है ।
दीक्षांत समारोह में भैया/बहिनों ने विद्यालय से जुड़ी अपनी भावनाओं को भाव विह्वल होकर व्यक्त किया। भैया/बहिनों ने बताया कि शिशु मंदिर ने उनके जीवन के निर्माण में अमूल्य योगदान दिया है। वे हमेशा विद्यालय एवं आचार्य परिवार के ऋणी रहेगें।

विद्यालय की दीदी मनीषा तिवारी छात्रा कनिष्का सोनी ने भाव मय गीत प्रस्तुत किया जबकि सौरभ गरेवाल, दिव्यांशी सोनकेशरिया, हिमांशी सनोडिया ने भावों को व्यक्त किया। अंत में संस्था व्यवस्थापक श्री नितिन चौधरी ने भैया/बहिनों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभाशीष प्रदान किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!