WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त होने से कांग्रेस में आक्रोश

सिवनी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 28 मार्च को

सिवनी यशो:- कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस पूरे देश में विरोध प्रदर्शन कर रही है । राजधानी दिल्ली में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने संकल्प सत्याग्रह में भाजपा को आडे हाथो लिया और कहा कि भाजपा हमेशा कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाती है वह यह भूल जाती है कि भगवान राम और पांडवों ने भी संस्कार और मूल्यों की रक्षा के लिये लडाई लड़ी थी तो क्या वह भी परिवारवाद था । उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने लोकतंत्र की रक्षा के लिये अपने प्राणों की आहुति दी है । हमारे परिवार ने देश के लोकतंत्र को अपने खून सेे सींचा है । कांग्रेस महासचिव ने राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने को भाजपा का षडयंत्र बताते हुये कहा कि जब राजा में अहंकार आ जाता है तो उसका जबाव जनता देती है ।
गांधी प्रतिमा के सामने कांग्रेस का संकल्प सत्याग्रह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त होने के पश्चात मध्य प्रदेश की सियासत में भी उबाल आ गया है । पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सोशल मीडिया के माध्यम से आक्रोश जताते हुये एक बाद एक तीन ट्वीट किये इसके साथ ही कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएँ दी ।
राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त होने के पश्चात मध्यप्रदेश के अनेक स्थानों पर विरोध प्रदर्शन का क्रम प्रारंभ हो गया है । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त होने का विरोध किया जा रहा है । सिवनी जिला मुख्यालय में रविवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना के नेतृत्व में गांधी प्रतिमा के सामने बैठकर कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के प्रति विरोध प्रगट किया और कहा कि भाजपा जिस तरह से लोकतंत्र की हत्या कर रही है उसके लिये कांग्रेस संसद से सड़क तक लड़ाई लड़ेगी । कांग्रेस ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी द्वारा केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा जनविरोधी नीतियों एवं महाघोटालों के संबंध में आवाज उठाने पर लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी गई है। भारतीय लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। राहुल गांधी जी आमजनता के लिए लगातार संसद से सड़क तक लड़ाई लड़ रहे है, लोकतंत्र को बचाने के लिये हर संभव प्रयास कर रहें है।
28 मार्च को अंबेडकर प्रतिमा के सामने कांग्रेस का धरना प्रदर्शन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा जनविरोधी नीतियों एवं महाघोटालों के संबंध में आवाज उठाने पर लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी गई है। भारतीय लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। राहुल गांधी जी आमजनता के लिए लगातार संसद से सड़क तक लड़ाई लड़ रहे है, लोकतंत्र को बचाने के लिये हर संभव प्रयास कर रहें है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 28 मार्च 2023 दिन मंगवार को दोपहर 12 बजे, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा के सामने जिला कांग्रेस द्वारा धरना प्रदर्शन किया जायेगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने समस्त कांग्रेस जनों से धरना प्रदर्शन आंदोलन कार्यक्रम में उपस्थिती की अपील किया है

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!