छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

लाड़ली बहना का लाभ हर पात्र को दिलाने भाजपा नेता पहुँच रहे गांव गांव

भाजपा जिलाध्यक्ष ने नगर के सेंटरों में किया संपर्क, महिला मोर्चा ने प्रारंभ किया महाभियान

सिवनी 01 अप्रैल 2023
सिवनी यशो: – प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मातृशक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिये प्रारंभ की गयी लाड़ली बहना योजना को लेकर महिलाओ ंमें भारी उत्साह है नगरीय क्षेत्रों से लेकर गांव गाँव में लाड़ली बहना योजना के आवेदन भरने का काम चल रहा है ।

 

लाड़ली बहना का लाभ हर पात्र को दिलाने भाजपा नेता पहुँच रहे गांव गांव - Seoni News
लाड़ली बहना का लाभ हर पात्र को दिलाने भाजपा नेता पहुँच रहे गांव गांव

लाड़ली बहना योजना का लाभ हर पात्र मातृशक्ति को प्राप्त हो इसको लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे के नेतृत्व भाजपा के कार्यकत्र्ता और महिला मोर्चा की पूरी टीम गांव गांव पहुँचकर महिलाओं से लाड़ली बहना योजना के फार्म संबंधी कार्यवाही करा रही है ।
भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे स्वयं भी नगरीय क्षेत्रों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँचकर शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना को समझा रहे है और योजना की कागजी कार्यवाही के लिये जिम्मेदार कर्मचारियों से भेंट कर सभी पात्रों के साथ उदारता से व्यवहार करते हुये आवेदन लेने के लिये कहा एवं उपस्थित आवेदको से चर्चा कर रहे है कि उन्हें आवेदन जमा करने में कोई परेशानी तो नहीं है । भाजपाजिलाध्यक्ष ने शनिवार को सिवनी नगर के आजाद वार्ड, तिलक वार्ड, किदवई वार्ड, रानी दुर्गावती वार्ड, विवेकानंद वार्ड, कबीर वार्ड, टैगोर वार्ड, अकबर एवं महामाया वार्ड के सेंटरों मे भाजपा के कार्यकत्र्ताओं के साथ पहुँचे इस अवसर पर श्रीनिवास मूर्ति विधानसभा संयोजक, अभिषेक दुबे दक्षिण नगर मंडल अध्यक्ष संजय सोनी उत्तर मंडल अध्यक्ष, राजू यादव महामंत्री , अनूप मिश्रा उपाध्यक्ष बाबा पांडे नगर महामंत्री एवं वार्डो के पार्षद उपस्थित रहे ।

लाड़ली बहना का लाभ हर पात्र को दिलाने भाजपा नेता पहुँच रहे गांव गांव - Seoni Newsलाड़ली बहना का लाभ हर पात्र को दिलाने भाजपा नेता पहुँच रहे गांव गांव - Seoni News

सभी सेंटरों में पहुँचकर हितग्राहियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुन रहे है और उनके निराकरण के लिये ने त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रशासन से चर्चा कर रहे है । ईकेवाईसी मे हितग्राहियों को किसी प्रकार का शुल्क किसी भी कम्प्यूटर सेंटर को नहीं दिया जाना है एवं रजिस्ट्रेशन 1 माह तक चलेगा अत: जल्दबाजी न करते हुए बारी बारी सभी अपने राजिष्टे्रशन करवाये ऐसा आग्रह किया जा रहा है।
भाजपा महिला मोर्चा ने लाड़ली बहनों से संपर्क करने का महा अभियान प्रारंभ किया है । पिछले दिनों महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने भी सिवनी नगर के अनेक वार्डो में संपर्क करने के साथ केवलारी विधानसभा के अनेक ग्रामों में संपर्क किया और मातृशक्ति को लाड़ली बहना योजना के लिये आवश्यक दस्तावेजो की जानकारी देते हुये केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की महिलाओं को सशक्त बनाने वाली योजनाओं की जानकारी दी केवलारी विधानसभा के गांव में संपर्क करने पहुँची महिला मोर्चा की पदाधिकारियों में श्रीमती उर्मिला उईके, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती निर्मला ठाकुर, सुश्री रानी बघेल, सुश्री बिंदू बघेल, सहित अन्य महिला मोर्चा की बहने उपस्थित रही ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button