क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

शासकीय कार्यालय में शराबखोरी:कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

शासकीय कार्यालय में शराबखोरी:कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
मंडला 15 मार्च 2023
मंडला यशो: – जिला चिकित्सालय एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय पहले से ही अपनी गतिविधियों के चलते विवाद में घिरे रहते हैं ऐसा ही अब एक मामला सामने आया है जिसमें जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से शराब खोरी की तस्वीरें सामने आई है। यह तस्वीरें मंगलवार रात को सीएमएचओ के केबिन में हुई शराब पार्टी की है । मामला सामने आने के बाद कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं।

खबर के अनुसार मंडला जिला चिकित्सालय के ग्राम बड़ी खैरी में स्थित सीएमएचओ कार्यालय को बुधवार सुबह जब सफाई के लिए खोला गया तो वहां शराब की बोतलों के साथ-साथ नमकीन, फल्ली गुटके के पाउच बीड़ी सिगरेट के पेकिट आदि बिखरे नजर आए। कार्यालय की जरूरी कागज का फाइल भी बिखरी पड़ी हुई थी। हैरान होकर सफाई कर्मचारी व अन्य कर्मचारियों ने इस घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।

मंडला सीएमएचओ डॉ श्री राज सिंह फिलहाल अवकाश पर है ।कार्यालय के लोगों ने बताया कि इस तरह की घटना पूर्व में हो चुकी है तब लोगों ने शिकायत नहीं की थी। लेकिन आए दिन इस तरह की घटनाएं होने से कार्यालय चलाना मुश्किल होगा। प्रभारी सीएमएचओ देव कुमार मरकाम का कहना है कि नाइट ड्यूटी की कर्मचारी से जानकारी लेकर आ गई कार्रवाई करेंगे।

इसी के साथ जिला कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं और उन्होंने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button