छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीति

सभी हिन्दुओं को मिलकर धर्म की रक्षा करना चाहिये – सदानंद जी महाराज

सिवनी नगर पालिका ने गरिमा के साथ मनाया नगर गौरव दिवस

 

सभी हिन्दुओं को मिलकर धर्म की रक्षा करना चाहिये - सदानंद जी महाराज - Seoni Newsसभी हिन्दुओं को मिलकर धर्म की रक्षा करना चाहिये - सदानंद जी महाराज - Seoni News
सिवनी यशो:- धर्म का पालन किये बिना सुख की प्राप्ति नहीं होती । संस्कृति की रक्षा संस्कारों से होती है हमारी संस्कृति को पाखंड बताने का षडयंत्र जब होने लगा तब आदि शंकराचार्य ने पूरे देश का भ्रमण कर भारतीय संस्कृति और धर्म के रक्षार्थ अनेक ग्रांथो ंकी रचना की और चारों दिशाओं में चार मठों की स्थापना की उसी समय से शंकराचार्य परंपरा प्रारंभ हुई । इस शंकराचार्य परंपरा का निर्वाहन करते हुये चारों मठों में बने शंकराचार्यो ने देश में भ्रमण कर धर्म के स्वरूप को बताया और प्रचार किया । इस आशय की बात पूज्य जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी सदानंद जी महाराज ने सिवनी नगर पालिका परिषद द्वारा मठ मंदिर में आदि शंकराचार्य जयंती के अवसर पर आयोजित नगर गौरव दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित नगरीय जनमानस को संबोधित करते हुये कही ।

 

सभी हिन्दुओं को मिलकर धर्म की रक्षा करना चाहिये - सदानंद जी महाराज - Seoni News
शंकराचार्य जी ने कहा कि सिवनी के लिये गौरव की बात है कि आदि शंकराचार्य जी ने सिवनी नगर के मठ मंदिर में शिवलिंग की स्थापना की तथा सिवनी जिले अवतरित शंकराचार्य परंपरा के तहत ब्रह्मलीन द्विपीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज ने धर्म का प्रचार प्रसार करते हुये धर्म का प्रभाव बढाने वाले उल्लेखनीय कार्य किये । पूज्य शंकराचार्य स्वामी सदानंद जी महाराज ने कहा कि ईश्वर के दर्शन साधारण आँखों से नहीं की जा सकती इसके लिये योग्य गुरू और शास्त्र की आवश्यकता होती है बिना योग्य गुरू के परमात्मा की प्राप्ति संभव नहीं है योग्य गुरू ही हमे परम तत्व का बोध करता है इसके लिये सत्संग भी आवश्यक होता है । स्वामी जी ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ चीजे होती है जो हमारे नियंत्रण में नहीं होती है परंतु जिन पर हमारा नियंत्रण होता है वह हमें करना चाहिये । मनुष्य होकर हमें मनुष्यता का ज्ञान नहीं होत इसे जानने के लिये योग्य गुरू के पास हमें जाना चाहिये गुरू की शरण में जाने से योग्य गुरू की शरण में जाने से हमारे सारे दु:खों का निवारण होता है और सुख एवं शांति की प्राप्ति होती है । उन्होंने कहा कि मनुष्य होने का फल जानलेना ही मनुष्य की योग्यता है ।
स्वामी सदानंद जी महाराज ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति पर गर्व करना चाहिये शास्त्र जिनका वर्णन करते है उन नदियों की पर्यावरण की रक्षा करना चाहिये यह हमारी संस्कृति के पोषक तत्व होते है अत: संस्कृति और संस्कारों की रक्षा के लिये हमेशा सार्थक प्रयास करना चाहिये और यही हमारा धर्म है । हमारा देश धर्म प्रधान देश है हमारे धार्मिक विधानों के साथ विज्ञान जुड़ा है धर्म श्रद्धा पर आधारित है । उन्होंने प्रत्येक हिन्दु को अपनी धार्मिक आस्थाओं के प्रति एकता के साथ खड़े रहने का संदेश दिया तथा कहा कि समस्त हिन्दुओं को मिलकर अपना धर्म बचाना चाहिये और सभी भारतीयों को मिलकर अपना देश बचााना चाहिये ।
नगर गौरव दिवस पर आद्य शंकराचार्य की मठ मंदिर में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । पूज्य शंकराचार्य जी का सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार खुराना, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व विधायक रजनीश सिंह ठाकुर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लल्लूसिंह बघेल, संजय भारद्वाज, ज्ञानचंद सनोडिया, राजू यादव, राजा बघेल संतोष पंजवानी आदि ने पादुका पूजन किया।
कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर क्षितिज सिंघल, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार खुराना, पूर्व विधायक रजनीश ठाकुर, नपा अध्यक्ष सफीक खान ने सिवनी नगर गौरव दिवस के अवसर पर सिवनी नगर में अनेक सौंदर्यीकरण के कार्यो को करने एवं मिलकर कार्य करने की बात कही । नपा अध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र ही पूज्य ब्रम्हलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज की मंशा के अनुरूप छिंदवाड़ा चौक में शंकराचार्य स्तंभ का निर्माण किया जायेगा एवं नगर में शंकराचार्य पार्क का निर्माण भी किया जायेगा । इस अवसर पर तेज बारिश के बावजूद भी बड़ी संख्या में आमजन एवं परिषद के पार्षद और अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button