सिवनी
सिवनी के प्रतिष्ठित नागरिक अशोक अग्रवाल का निधन, अग्रवाल समाज ने जताया शोक
Seoni, 03 September 2026
सिवनी यशो:- नगर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं अग्रवाल समाज समिति के कनिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल (65) का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे स्व. मांगीलाल के पौत्र एवं स्व. रमेशचंद्र अग्रवाल के ज्येष्ठ पुत्र थे।
उनकी अंतिम यात्रा निवास स्थल पीपलवाला गली, दुर्गा चौक से निकाली गई, जो मोक्षधाम पहुंची। यहां विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे अपने पीछे पुत्र अभिनव ‘गोलू’ अग्रवाल, गोल्डी अग्रवाल सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
अग्रवाल समाज समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अशोक अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।



