
स्व. टी.एस.मिश्रा के नाम से नगर में बनेगा स्मृति द्वार
मण्डलाः- लोकतंत्र सेनानी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. टी.एस.मिश्रा के नाम से विधायक विकास निधि द्वारा स्मृति द्वार का निर्माण कराया जायेगा। उपरोक्त स्मृति द्वार निर्माण के लिए मण्डला विधायक श्री देवसिंह सैयाम ने विकास यात्रा के दौरान स्थानीय नागरिकों के द्वारा की गयी मांग को दृंष्टगत रखते हुए स्मृति द्वार निर्माण हेतु जिला प्रशासन को पत्र प्रेषित किया है, गौरतलब है कि स्वर्गीय टी.एस. मिश्रा ने अपना संपूर्ण जीवन समाज कल्याण रचनात्मक व धार्मिक आयोजनों के लिए समर्पित किया वे भारतीय जनता पार्टी के संगठन को अविभाजित मण्डला जिले में एक नई ऊचाईयों तक ले जाने में सतत योगदान रहा है।





