सांसद बिसेन के विशेष प्रयासों से हुये विकास के कार्यो एवं रेल की मिली सुविधाओं के लिये सांसद का जगह – जगह हो रहा सम्मान
सिवनी यशो:- संसदीय क्षेत्र बालाघाट के दोनों जिले सिवनी एवं बालाघाट जिले में ट्रेनों की स्वीकृति एवं परिचालन तथा निर्माण कार्यों को विशेष प्रयासों से आमजनता के लिये अधिकतम सुविधायुक्त प्रदान करने के सराहनीय प्रयासों सहित लोकसभा क्षेत्र के विकास में सांसद बिसेन के विशेष प्रयासों के लिये जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा के कार्यकत्र्ताओं ने सांसद डाँ. ढालसिंह बिसेन का जश्र के साथ गरिमामय सम्मान किया ।
स्वागत करने वाले कार्यकत्र्ताओं ने कहा कि सांसद बिसेन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केन्द्र सरकार और प्रदेश के मुुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप क्षेत्र के विकास में अनेक महत्वाकांक्षी विकास के कार्य किये है इसके लिये डां. बिसेन केन्द्रीय और प्रदेश के मंत्रियों से कार्यो को स्वीकृत कराने के लिये लगातार प्रयास करते रहे है जिसके परिणाम स्वरूप सिवनी एवं बालाघाट में अनेक असंभव से लगने वाले विकास के कार्य हुये है । दोनों जिलों में रेल सुविधाओं को बढाने के लिये सांसद बिसेन के सराहनीय प्रयास से रेल सुविधाओं में बढौत्री हुई है जिसका लाभ आमजनता को कुछ ही दिनों में प्राप्त होने लगेगा । इसके साथ ही केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी सांसद बिसेन के आग्रह पर अनेक मार्गो के उन्नयन को स्वीकृति प्रदान की है । भाजपा के नेताओ ंएवं कार्यकत्र्ता ने सांसद डां. बिसेन के सम्मान के साथ ही रेल मंत्री, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री के द्वारा दिये गये सहयोग के लिये उनके प्रति आभार व्यक्त किया ।
जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुये इस सम्मान के कार्यक्रम के दौरान जिला भाजपा के संगठन प्रभारी सतानंद गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेता वेदसिंह ठाकुर, महामंत्री अजय डागोरिया, गजानंद पंचेश्वर,
सांसद डॉ ढालसिंह बिसेन का इसी प्रकार सिवनी की पूज्य सिंधी पंचायत ने एवं सिवनी के ग्रामीण क्षेत्रों में भी शनिवार को सम्मान के कार्यक्रम आमजनता द्वारा आयोजित किये गये । सिवनी के सोनाडोंगरी में भी शनिवार को ग्रामीणों ने सांसद जी के विशेष प्रयासों से जिले को अधिक रेल परिचालन की मिली स्वीकृति एवं अनेक विकास के कार्यो एवं जिले को आधुनिक सुविधाओं से जोडऩे के लिये उनके प्रयासों के लिये उनका सम्मान किया गया । इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे सहित क्षेत्रीय नेतागण उपस्थित रहे ।








