छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

हमारे विधायक सब्जी बेचते है और एक करोड की गाडी खरीदते है- राजा बघेल

कांग्रेसियो ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन , लगाये मुर्दाबाद के नारे

हमारे विधायक सब्जी बेचते है और एक करोड की गाडी खरीदते है- राजा बघेल - Seoni News

सिवनी, 09 अप्रैल 2023- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा कहा गया है कि हिसाब लिया जायेगा। लिस्टिंग चालू है। पटवारी, गरीबो का आशियाना उजाडने वालो पर प्राथमिकी दर्ज करों , विधायक जी ने लंबी जमीन खरीद ली है यह आरोप है हमारा ,उन पर प्राथमिकी दर्ज करों। विधायक जी सब्जी बेचते है और एक साल में एक करोड की गाडी खरीदते है। कौन सी सब्जी उगाते या सोने उगा रहे है कि जो एक करोड की गाडी आ गई। इस आशय की बात प्रदेश कांग्रेस के सचिव राजा बघेल ने रविवार की शाम को जिला मुख्यालय स्थित नगरपालिका परिषद कार्यालय के सामने वाले परिसर में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और भाजपा के लोगों द्वारा कमलनाथ के खिलाफ लगातार अनर्गल एवं असभ्य बयान के विरोध में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान कही।

हमें भलायी करने वाला पागल स्वीकार है धोखा देने वाला बुद्धिजीवी नहीं – खुराना

 

हमारे विधायक सब्जी बेचते है और एक करोड की गाडी खरीदते है- राजा बघेल - Seoni News

इस दौनान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार खुराना ने कहा कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा कमलनाथ के बारे में जो टिप्पणी की गई है हम उसकी निंदा करते है। मुख्यमंत्री जिस भाषा का प्रयोग करते है वह उनके संस्कार का परिचय देती है जो उनकों उनके परिवार, संगठन से प्राप्त हुई है। कमलनाथ प्रदेश की भलाई चाहते है और यदि भलाई करना पागलपन है तो हमें ऐसा पागल व्यक्ति स्वीकार है। और अपने आपको बहुत बुद्धिजीवी समझने वाला ,धोखा देने वाला व्यक्ति हमे स्वीकार नही है। सिवनी जिले में अनेको घोषणाएं की गई लेकिन उनका आज तक क्रियान्वयन नही किया गया जिसका दंश सिवनी नगरवासी झेल रहे है ।

पद की गरिमा का भी ध्यान नहीं है मुख्यमंत्री जी को – पंकज शर्मा

कांग्रेस जिला संगठन के संगठन मंत्री अधिवक्ता पंकज शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाौहान को पद की मर्यादा के अनुसार बयानबाजी करना चाहिये । कमलनाथ जी प्रदेश कांगेस के अध्यक्ष होने के साथ ही देश के सीनियर लीडर है । देश की राजनीति में उनका स्थान और जो सम्मान है वह दलगत राजनीति की सीमाओं से ऊपर है उनके प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की गरिमा के अनूकूल नहीं है और इस प्रकार की अशिष्टता की हम सब कांगे्रसी निंदा करते है । जिस प्रकार की बयानबाजी मुख्यमंत्री ने कमलनाथ जी के प्रति की है वह उनकी शिक्षा और संस्कार का चित्रण करता है ।

कमलनाथ की लोकप्रियता से घबरा गयी है भाजपा – राजिक

कांग्रेस प्रवक्ता राजिक अकील ने कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रदेश में बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर दुर्भावना से प्रेरित शिवराजसिंह चौहान और भाजपा के लोगो द्वारा कमलनाथ के खिलाफ लगातार अनर्गल एवं असभ्य ब्यान दिये जा रहें है। कमलनाथ द्वारा प्रदेश में बढते अपराध, गुंडा राज, धार्मिक जुलूसों पर विवाद भाजपा एवं उससे जुडे सहयोगी संगठनों द्वारा लगातार प्रदेश में साम्प्रदायिक सद्भाव को खत्म कर अशांति फैलाये जाने को लेकर चिंता व्यक्त की थी। जिससे प्रदेश के घोषणावीर मुख्यमंत्री तिलमिला गये और अपनी भाषा में संस्कारो का परिचय देते हुये कमलनाथ पर स्तरहीन टिप्पणी की है जो यह पहला अवसर नही है जब सत्ता खोने के डर से शिवराज द्वारा इस तरह के शब्दों का प्रयोग किया गया हो, इसके पूर्व में भी शिवराजसिंह चौहान द्वारा कमलनाथ को जमीन में गाड दूंगा कहा था।
धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का पुतला दहन किया गया है। और मुर्दाबाद के नारे लगाये गये।
इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना, एड. पंकज शर्मा, ब्रजेशसिंह(लल्लू)बघेल, राजा बघेल, मोहनसिंह चंदेल, जे.पी.एस.तिवारी, विजय नाहटा, दीवान आजम अली, विष्णु करोसिया, अतुलचंद मालू, सूर्यनारायणसिंह बघेल, योगेन्द्र सोनी, राजिक अकील, आनंद पंजवानी, एड. राजेन्द्रसिंह सिसोदिया, राजेश मानाठाकुर, मुकेश चीकू सक्सेना सहित बडी संख्या में कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button